- मशीन का पट्टा चढ़ाने के दौरान हुआ हादसा
PALAMU : पलामू के छत्तरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डाली गांव में सोमवार को स्टोन क्रशर की चपेट में आकर एक महिला दिलवा कुंवर (40) की मौत हो गई। उसके साथ ही काम कर रही दूसरी महिला राजमतिया देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए मेदिनीनगर भेज दिया गया है। हादसा क्रशर का पट्टा उतर जाने के बाद उसे चढ़ाने के दौरान हुआ। ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है। दोनों आदिवासी समुदाय की महिला अपने मायके में रह कर स्टोन क्रशर में मजदूरी करती थी।
Read More :होटल में चल रहा था @SEX RACKET का धंधा, पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप
क्रशर के मालिक और मुंशी फरार
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद क्रशर के मालिक व मुंशी फरार हो गए हैं। सूचना पाकर मौके पर छत्तरपुर पुलिस पहुंच गई। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
Read More :इस महिला सांसद को संसद से बाहर निकाला, जानें क्यों












