spot_img
spot_img
spot_img

इस महिला सांसद को संसद से बाहर निकाला, जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : तंजानिया के संसद में एक महिला सांसद को भरी सभा से बाहर निकाल दिया गया। यह एक्शन लिया स्पीकर जॉब डुगाई ने। महिला सांसद का नाम कॉनडेस्टर शिजवेल (Condester Sichwale) है। उन पर यह कार्रवाई उनके पहनावे को लेकर की गई।

जॉब डुगाई ने कहा 

स्पीकर जॉब डुगाई ने महिला सांसद पर यह कार्रवाई वहां मौजूद दूसरे सांसद हुसैन अमर की टिप्पणी के बाद की। अमर ने कॉनडेस्टर के कपड़े देख कहा, ‘हमारी कुछ बहनों ने अजीब कपड़े पहने हैं। वे समाज को क्या दिखा रही हैं?’

संसद से बाहर निकालने पर माफी मांगी जानी चाहिए

कॉनडेस्टर के कपड़ों को अजीबोगरीब बताकर उन्हें संसद से बाहर निकाले जाने को ​लेकर दूसरी महिला सांसदों में नाराजगी है। महिला सांसदों ने कॉनडेस्टर को इस तरह संसद से बाहर निकाले जाने पर कहा कि इसके लिए माफी मांगी जानी चाहिए। महिला सांसद को बाहर निकाले जाने के बाद स्पीकर ने कहा कि यह पहली बार नहीं जब उन्हें महिला सदस्यों के कपड़ों को लेकर शिकायत मिली है। उन्होंने संसद के सुरक्षाकर्मियों तक को यह निर्देश दे दिए कि अगर कोई ‘बेढंग’ कपड़ों में दिखे तो उसे संसद में घुसने न दिया जाए।

Read More :07 June : दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चीन-अमेरिका को भारत का बड़ा झटका, 5 साल की एंटी-डंपिंग ड्यूटी…

Kohramlive : भारत सरकार ने घरेलू उद्योगों को विदेशी...

21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…

Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

WMO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, 34 साल में दोगुनी हुई गर्मी की रफ्तार…

Kohramlive : कभी बर्फीले पहाड़ों, घने जंगलों और जीवनदायिनी...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...