PATNA : यह घटना पीड़ादायक है कि एक ओर कोरोना की दूसरी लहर से तबाही मच रही है, वही दूसरी ओर गलत धंधा करने वाले अपनी हरकतों में मशगूल हैं। पुलिस ने रविवार को होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामान बरामद किए। छापेमारी पूर्णिया के लाइन बाजार स्थित एक होटल में की गई है। पुलिस को पहले से भनक थी कि होटल में जिस्मफरोसी का धंधा हो रहा है लेकिन सबूत ना होने के कारण कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। जैसे ही पुलिस होटल में पहुंची वहां से कुछ लोग होटल के पीछे से फरार हो गए। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। मौके से एक युवती को भी पकड़ा गया है। पकड़ी गई युवती ने पूछताछ में उसने अपने सरगना के बारे में भी बताया। कहा कि उसके अलावा दर्जन भर लड़कियां इस धंधे में शामिल हैं।

Read More :07 June : दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…
पकड़ी गई युवती ने खुलासा किया
पकड़ी गई युवती ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि उसे शकीला और मंजू देवी द्वारा प्रताड़ित कर धंधे में भेजा जाता है। ग्राहक से सरगना 2000 रुपये लेती है और युवतियों को महज 200 रुपये देती थी। युवती ने कहा कि बीते 8-9 महीने से वो यह काम कर रही है। सहायक खजांची थाना पुलिस ने बताया कि होटल से आपत्तिजनक सामान के साथ होटल के कमरे से कई दवाइयां और निरोध भी बरामद किए गए हैं। होटल की डायरी जिसमें ग्राहकों का डिटेल है उसे भी जब्त कर लिया गया है। और पुलिस ने कहा की आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Read More :थाना से महज 2 किमी दूर उग्रवादियों का उत्पात, पुल निर्माण कार्य रोका, दी ये धमकी












