PALAMU : पलामू पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर अपने जीजा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। रामगढ़ के धुलवा गांव निवासी गुड्डू यादव (20) ने 18 अप्रैल को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में गुड्डू के बड़े भाई सुभाष यादव ने ससुराल वालों पर मामला दर्ज कराया था। FIR के बाद से ही सभी आरोपी फरार थे।
Read More : Palamu : पहले पत्नी को काट डाला, फिर खुद कुएं में लगा दी छलांग…
रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय को जैसे ही सूचना मिली कि मृतक के तीन साला शिव यादव, बबलू यादव और सीनियर यादव अपने घर आए हुए हैं। पुलिस ने तुरंत भंडरिया के बैरटांड़ में छापेमारी कर तीनों को दबोच लिया। थाना प्रभारी प्रभात रंजन ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस प्रयासरत है।
Read More : गैस टैंकर और दवा से भरे ट्रक में भीषण टक्कर, दो की मौत
क्या है पूरा मामला
गुड्डू यादव की शादी दो साल पहले गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के बैरटांड़ गांव निवासी मेघु यादव की बेटी अनीता कुमारी के साथ हुई थी। गुड्डू के आत्महत्या के एक दिन पहले उसका साढू अर्जुन यादव शादी का कार्ड देने उसके घर आया था। रात में वह गुड्डू के घर में ही रुक गया। इसी दौरान जब रात में गुड्डू की नींद खुली तो उसने अपनी पत्नी को साढ़ू के साथ सोते हुए देख लिया। इसको लेकर गुड्डू का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया। उसके साढ़ू ने इसकी जानकारी गुड्डू के ससुर और साला को फोन कर दे दी। सभी गुड्डू के घर पहुंचे और उसकी पिटाई कर दी और उसकी पत्नी अनिता को लेकर घर चले गए। घटना से आहत गुड्डू ने अपनी जान दे दी।
Read More : मेला देखकर घर लौट रहे थे और रास्ते में हो गया ये…








