Kohramlive : एशिया कप 2025 में 21 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच हुये मुकाबले में मैदान पर हुई बहस और जश्न की हरकतें अब ICC की सख्त कार्रवाई की वजह बन गई हैं। ICC ने हारिस रऊफ पर रविवार के मुकाबले में अभद्र भाषा और आक्रामक इशारों के लिये मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया। BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने उनकी शिकायत की थी। वहीं, पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फरहान ने अर्धशतक पूरा करने के बाद बल्ले को ‘गनफायर’ की तरह पकड़ा और फायरिंग जैसा इशारा कर जश्न मनाया। ICC ने उन्हें सख्त चेतावनी दी, हालांकि फरहान ने इसे अपने पारंपरिक पख्तून जश्न का हिस्सा बताया। यहां याद दिला दें कि पाकिस्तान से मिले लक्ष्य का पीछा करते हुये भारत की सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी। इसके बाद मैदान पर पाकिस्तान और भारतीय खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हो गई। पावरप्ले के दौरान शाहीन अफरीदी और गिल की नोक-झोंक ने तनाव बढ़ाया। हारिस रऊफ ने भी आखिरी गेंद पर अभद्र इशारे किये, जिससे अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा। दोनों टीमें अब 28 सितंबर को एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी।
इसे भी पढ़े: चाची की मोहब्बत में का’तिल बना भतीजा, मासूम बनी गवाह…
इसे भी पढ़े: ह’त्यारे तक पहुंच नहीं पाई पुलिस, राजधानी में दहशत…
इसे भी पढ़े: कोल इंडिया में नई पहचान, इस रोज से यूनिफॉर्म जरूरी









