New Delhi : पहलगाम की खूबसूरत वादियों में खून की होली खेलने वालों को अब भारत ने दिया है ऐसा जवाब, जो बंदूक से नहीं नदियों से बहता है। “कभी हमने पानी बांटा था, भरोसे की धार में…अब वही पानी रोक दिया है, अपने लहू की पुकार में।” दिल्ली से सिंधु तक हिंदुस्तान गरज उठा। PM नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई CCS बैठक के बाद लिया गया अब तक का सबसे बड़ा निर्णायक फैसला है। सिंधु जल संधि अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गई है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, सीमा पार से साजिश के पक्के सबूत हैं। अब पाकिस्तान को आतंकी छाया का मूल्य चुकाना ही होगा।
अब नहीं मिलेगा पाकिस्तान को पानी
1960 से बहता रहा भरोसे का यह जल अब पहली बार भारत ने बंद की झेलम-चिनाब की धारा, जिस पर पाकिस्तान वर्षों से निर्भर रहा। पहलगाम की 26 कुर्बानियों का जवाब दुनिया ने देख लिया, अब की बार न गोली, न गोला — भारत ने पानी से किया वार। “यह सिर्फ एक बदला नहीं, यह भारत की चेतावनी है ,जो हमारे फूलों को रौंदेगा, हम उसके नाले सूखा देंगे।” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैठक में कई अहम फैसले लिये गये, मसलन…
- सिंधु जल संधि स्थगित – तीन नदियों का पानी अब पाकिस्तान नहीं ले पायेगा।
- अटारी-वाघा बॉर्डर बंद – 1 मई तक का समय, फिर दरवाजा बंद।
- SAARC वीजा रद्द – जो थे, उन्हें 48 घंटे में निकलने का आदेश।
- राजनयिकों की वापसी – अब दोस्ती की चुप्पी नहीं, दो टूक रवैया।
- हाई कमीशन स्टाफ कटौती – अब सिर्फ 30 लोग रहेंगे, दोनों तरफ।
इसे भी पढ़ें :PahalgamTerrorAttack : PM ने सऊदी यात्रा बीच में छोड़ी, एयरपोर्ट पर ही बुलाई आपात बैठक… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :एयरलाइंस ने किराया नहीं बढ़ाने और फ्री कैंसिलेशन का किया ऐलान
इसे भी पढ़ें :26 पर्यटकों की नृ’शंस ह’त्या, 3 आतंकियों के स्कैच जारी
इसे भी पढ़ें :सोने के दाम में बड़ी गिरावट… जानें ताजा रेट्स










