Kohramlive : आज यानी 24 अप्रैल 2025 को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड ₹2,700 सस्ता होकर ₹95,784 पर आ गया है। इससे पहले ये कीमत ₹98,484 थी।
1 साल में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट
इससे पहले 23 जुलाई 2024 को बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी घटने पर एक दिन में सोना ₹3,600 सस्ता हुआ था।
चांदी में हल्की तेजी
एक किलो चांदी ₹508 बढ़कर ₹96,115 हो गई है।
28 मार्च को चांदी ने अब तक का सबसे ऊंचा स्तर ₹1,00,934 प्रति किलो छुआ था।
आज 5 शहरों में सोने के ताजा रेट (10 ग्राम)
शहर 22 कैरेट 24 कैरेट दिल्ली ₹90,100 ₹98,300 मुंबई ₹90,150 ₹98,350 कोलकाता ₹90,150 ₹98,350 चेन्नई ₹90,150 ₹98,350 भोपाल ₹90,200 ₹98,400











