Kohramlive : बेतिया के भैरोगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर रेल अधिकारी सुभाष कुमार की दर्दनाक मौत हो गई है। वह रेलवे में JE रैंक के अधिकारी थे। वर्तमान में नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर उनकी पोस्टिंग थी। मिली जानकारी के अनुसार हादसा अप सवारी गाड़ी 05095 से हुआ। घटना के वक्त गेट नंबर 38 के पास रेल ट्रैक पर गिट्टी गिराने का काम हो रहा था। इसी दौरान सुभाष कुमार ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई है। रेलवे के अधिकारी भी पहुंचे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें :PPF-सुकन्या समृद्धि के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव
इसे भी पढ़ें :महंगा हुआ शराब और बीयर, देखें
इसे भी पढ़ें :एक साथ अंबानी परिवार की चार पीढ़ियां… देखें
इसे भी पढ़ें :सरकार ने किया ऐलान, 500 रुपये में सिलेंडर…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें रांची का रेट…






