spot_img
spot_img

सरकार ने किया ऐलान, 500 रुपये में सिलेंडर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : प्रदेश की सरकार ने सिलेंडर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने ‘मुख्यमंत्री गैस सिलेण्डर’ योजना के तहत 750 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। जिसके बाद अब केवल 500 रुपए में ही सिलेंडर मिले सकेंगे। राजस्थान के CM अशोक गहलोत की इस स्वीकृति से राज्य के 73 लाख से अधिक परिवार को लाभ मिलेगा। यह लाभ केवल राज्य के बीपीएल और उज्ज्वला योजना में शामिल परिवारों को मिलेगा।

इतनी मिलेगी सब्सिडी 

इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 1 अप्रैल, 2023 से प्रतिमाह एक सिलेण्डर 500 रुपए में मिल सकेगा। इसके अंतर्गत राज्य सरकार की ओर से बीपीएल गैस कनेक्शनधारकों को प्रति गैस सिलेण्डर 610 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं उज्ज्वला योजना के कनेक्शनधारी परिवारों को प्रति गैस सिलेण्डर 410 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। खुद सिलेण्डर खरीदे जाने पर यह राशि सीधे लाभार्थी के जनआधार से लिंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

रजिस्ट्रेशन बाद में कराने पर भी मिलेगा लाभ

1 अप्रैल, 2023 के बाद रजिस्ट्रेशन करवाने वाले लाभार्थियों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। CM अशोक गहलोत ने बजट 2023-24 में इस योजना की की घोषणा की गई थी। अब इसे इंप्लीमेंटेशन में किया गया है।

अन्य उपभोक्ताओं को कोई छूट नहीं

LPG गैस सिलेंडर की रेट में यह छूट केवल बीपीएल और उज्जवला गैस कनेक्शन धारी परिवारों को ही है। सामान्य वर्ग और मिडिल क्लास को किसी तरह की छूट नहीं दी गई है। 1 मार्च 2023 को ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर 50 रुपए और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 350 रुपए महंगा किया गया था। 1 अप्रैल को कॉमर्शियल 19 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत में 92 रुपए की कटौती जरूर हुई है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बढ़ गया टोल, अब चुकाने होंगे इतने रुपये

इसे भी पढ़ें :सूरज कालिंदी म*र्डर केस में 4 धराये, क्या बोल गये SDPO… देखें

इसे भी पढ़ें :IPL 2023 : गुजरात टाइटन्स जीता, कितने विकेट से हारा CSK… देखें

इसे भी पढ़ें :कल से महंगी होगी बिजली….देखें

इसे भी पढ़ें :IPL 2023 : गुजरात टाइटन्स जीता, कितने विकेट से हारा CSK… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...