spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

एक साथ अंबानी परिवार की चार पीढ़ियां… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन ने रविवार को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आर्ट हाउस को लॉन्च किया। यह आर्ट हाउस 16 हजार वर्गफुट में फैला हुआ है। कल्चरल सेंटर के मेगा लॉन्च का आज तीसरा दिन था। लॉन्च कार्यक्रम में अंबानी परिवार की चार पीढ़िया एक साथ नजर आई।

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का आर्ट-हाउस लॉन्च करते कोकिलाबेन

मेगा लॉन्च के तीसरे व अंतिम दिन नीता अंबानी और बेटी ईशा ने अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत पर भारतीय फैशन के प्रभाव को दिखाती एक नायाब किताब ‘इंडिया इन फैशन’ का विमोचन किया। ईशा अंबानी ने दर्शकों के लिए किताब के कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों को पढ़कर सुनाया। गायक प्रतीक कुहाड़ ने अपनी मधुर आवाज़ से विमोचन पर मौजूद कला प्रेमियों का दिल जीत लिया।

‘इंडिया इन फैशन’ बुक का विमोचन करते नीता अंबानी और ईशा अंबानी

आर्ट हाउस में ‘संगम’ नाम से एक उद्घाटन प्रदर्शनी लगी। जिसे भारत के प्रसिद्ध सांस्कृतिक विचारक रंजीत होसकोटे और न्यूयॉर्क में बसे कलासंग्राहक और गैलरिस्ट जेफ़्री डाइच ने डिज़ाइन किया है। देश-दुनिया के 10 प्रसिद्ध कलाकरों की 50 से अधिक कृतियां प्रदर्शनी में शामिल की गई हैं। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फ्रांचेस्को क्लेमेंटे, अनसेल्म कीफ़र और सेसिली ब्राउन कलाकारों के काम को भारत में पहली बार प्रदर्शित किया गया है। भारतीय कलाकारों भूपेन खखर, शांतिबाई, रंजनी शेट्टार और रतीश टी के काम को भी यहां देखा जा सकता है।

प्रदर्शनी की जरुरतों के हिसाब से ढाला जा सकता है आर्ट हाउस 

आर्ट हाउस के डिजाइन की खासियत यह है कि इसे प्रदर्शनी की जरुरतों के हिसाब से ढाला जा सकता है। चार मंजिला इस आर्ट हाउस को बनाने में अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। विश्वस्तरीय कला प्रदर्शनियों से लेकर तकनीक या शिक्षा से जुड़ी वर्कशॉप और कार्यक्रम भी यहां आयोजित किए जा सकते हैं। नई प्रतिभाओं को सामने लाने और कला को बढ़ावा देने में आर्ट हाउस अहम भूमिका निभाएगा। वैश्विक मंच मिलने से भारत के युवा कलाकारों की प्रतिभा को दुनिया में नई पहचान मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का हुआ धमाकेदार आगाज… देखें

इसे भी पढ़ें : देश के 40 लाख किसानों को मोदी सरकार ने दी बड़ी सौगात, देखें क्या…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...