छतरपुर (पलामू) : सड़क दुर्घटना में पांच बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुये बाहर रेफर करने की सूचना है। यह दर्दनाक हादसा पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के सोनवांटांड़ गांव में हुआ।
बताया जा रहा है कि छत्तरपुर के सोनवांटांड़ से बारात बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के बांदिल गांव गई थी। देर रात वापस लौटने के दौरान बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग पहुंची। पुलिस को सूचना दी। लोगों की मदद से सभी को कार से निकाला गया। मरने वालों की पहचान रंजीत कुमार, अभय कुमार, अक्षय कुमार, शुभम कुमार और बबलू कुमार के रूप में हुई है। सभी छत्तरपुर के अलग-अलग गांव के रहनेवाले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोनवांटांड गांव में मातम का माहौल है।

Read More : माओवादियों ने जमकर मचाया उत्पात, देखिये क्या कर डाला
Read More :ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर Andrew Symonds की दर्दनाक मौत
Read More : कुर्सी डोला देने का नाम था पूजा मैडम… देखें
Read More : St. Xavier’s College की छात्रा क्या कर डाली… देखें
Read More : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला!: Driving License बनाने के नियम बदले, जान लें वरना…
Read More : “मैं झुकेगा नहीं” स्टाइल पहुंचा दिया हवालात… देखें कैसे
Read More : काले हिरण और मोर को मारा, पकड़ने गये SI समेत 3 पुलिसवालों की हत्या










