Giridih: कोटा में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र विशाल सिंह की नृशंस हत्या के बाद से लोगों का गुस्सा उबाल पर है। विशाल की अधजली लाश मिलने के बाद से ही खूब बवाल हो रहा है। रोड जाम से लेकर धरना-प्रदर्शन जारी है। पुलिस को भी खूब कोसा जा रहा है। वहीं बुधवार को बिरनी बगोदर में कैंडल मार्च निकाला गया। टावर चौक पर मारे गये विशाल सिंह की तस्वीर रखकर कैंडल जलाया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने शासन-प्रशासन को खूब कोसा। छात्रों ने कहा कि जिस तरीके से विशाल की हत्या कर उसे जलाया गया, यह अपराधियों की क्रूरता को दर्शाता है। आंदोलित छात्रों ने हत्यारों को अविलंब खोज निकालने और उसे कठोर सजा देने की मांग रखी। वहीं खंडोली में पुलिस पिकेट खोलने की डिमांड की गई।
इधर, 17 साल के विशाल सिंह के हत्यारों को खोज निकालने की खातिर गिरिडीह पुलिस कप्तान ने स्पेशल टीम बनाई है। मारे गये विशाल के मोबाइल फोन को खंगाला जा रहा है। उसका कॉल डिटेल भी निकाला गया है। पुलिस को कुछ क्लू मिले हैं। जिस आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस दो एंगल पर गहराई से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस फिलहाल चुप्पी साधी हुई है। इस मसले पर पुलिस की तरफ से अबतक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यहां याद दिला दें कि विशाल की अधजली लाश बीते मंगलवार की शाम खंडोली तरफ जाने वाले रास्ते में एक झाड़ी में मिली थी। विशाल करीब 15 दिन पहले ही कोटा से गिरिडीह आया हुआ था। उसकी हत्या ने हर किसी को अंदर से हिला कर रख दिया है। सूत्रों का कहना है कि अगर पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल की गई तो कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आ सकती है।
इसे भी पढ़ें :कोलकाता में 1 करोड़ कैश मिले, देखें…
इसे भी पढ़ें :चंडीगढ़ में बिगड़ गया अचानक माहौल, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें :दिल्ली-जयपुर हाईवे आज बंद, जानें क्यों….
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान, क्रूरता की शिकार बच्ची लौटेगी घर
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग शहर में जंगली हाथी की एंट्री, महिला बनी शिकार
इसे भी पढ़ें :धू-धूकर जलने लगी कार, 5 थे सवार
इसे भी पढ़ें :4 बच्चों की मां को मिली भयानक मौ*त, सड़कों पर दिखा लोगों का गुस्सा








