spot_img

सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान, क्रूरता की शिकार बच्ची लौटेगी घर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने सिमडेगा की रहने वाली 14 साल की बच्ची के साथ किए गए क्रूर व्यवहार को गंभीरता से लिया है। सीएम ने सिमडेगा डीसी और झारखंड पुलिस को मामले में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने, बच्ची का इलाज कराने और उसकी सकुशल राज्य वापसी कराने का आदेश दिया है। फिलहाल वह हरियाणा में है। सीएम को जानकारी मिली कि बच्ची को घर का काम कराने के बहाने गुरुग्राम ले जाया गया था। वहां उसे लाठी डंडे और गर्म चिमटे से पिटाई की गई। इसके बाद सीएम ने सिमडेगा डीसी और झारखंड पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है।

बच्ची को झारखंड वापस लाने के बाद उसे शिक्षा तथा सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करने का सीएम हेमंत ने आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और हरियाणा सरकार से आग्रह किया है कि इस गंभीर मामले को संज्ञान में लें और लड़की को उसके परिवार में वापस लाने के लिए आवश्यक सहायता करें। आदेश के बाद सिमडेगा डीसी ने सीएम सोरेन को अवगत कराया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम बच्ची को रेस्क्यू करने के लिए कल रवाना होगी। बच्ची को चिकित्सा, शिक्षा, पुनर्वास एवं योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग शहर में जंगली हाथी की एंट्री, महिला बनी शिकार

इसे भी पढ़ें : 4 बच्चों की मां को मिली भयानक मौ*त, सड़कों पर दिखा लोगों का गुस्सा

इसे भी पढ़ें : ALERT ! रांची में नकली सिंदूर से लेकर मुल्तानी मिट्टी तक की बिक्री, चौंका गई टीम

इसे भी पढ़ें : जंगल में खोल रखी थी नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री, चौंक गये अधिकारी

इसे भी पढ़ें : ए बप्पा ! अब कोर्ट में घुस गया तेंदुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : लातेहार में सड़क पर उतरे सैकड़ों गुस्साये लोग… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : CUJ के सीनियर स्टूडेंट्स ने जूनियर के साथ क्या किया… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...