Kohramlive : पंजाब के CM के आवास को घेरने जाने के मकसद से रोड पर आये प्रदर्शनकारियों और पुलिस में हिंसक झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिये पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वहीं लाठियां चटकाई। इसके बाद बात बिगड़ गई कि बवाल हो गया। हिंसक झड़प में कई लोग चोटिल हो गये। इसमें कई पुलिस भी शामिल हैं। यह हिंसक झड़प चंडीगढ़ के सेक्टर 51/52 की सीमा पर हुई। हालत को बिगड़ते देख मौके पर DGP प्रवीण रंजन तक को आना पड़ा। अचानक बड़े तादादों में हथियारों के साथ लोगों का जुट जाना पुलिस को चौंका गया। माहौल खराब करने की पूरी कोशिश की गई। कड़ी मशक्कत के बाद बिगड़ते माहौल को काबू में किया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिख कैदियों की रिहाई सहित कई अन्य मांगो पर बीते एक माह से मोहाली के YPS चौक के पास प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शनकारियों द्वारा पंजाब के CM आवास जाने की घोषणा पहले ही कर दी थी। बुधवार को लोगों के अलग-अलग जत्थे चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश की। पुलिस की तरफ से उन्हें बताया गया कि चंडीगढ़ में धारा-144 लगी हुई है। CM आवास का इलाका हाई सिक्योरिटी जोन में आता है। इसलिए वहां पर किसी भी तरह के प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दी जा सकती है। इसके बाद माहौल खराब होना शुरू हो गया। प्रदर्शकारियों को रोकने के लिये वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। पुलिस की कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी गई। बैरिकेटिंग तक तोड़ दी गई। बाद में पुलिस प्रशासन के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
इसे भी पढ़ें :बिहार में 7360 शिक्षकों की होगी बहाली, नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान, क्रूरता की शिकार बच्ची लौटेगी घर
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग शहर में जंगली हाथी की एंट्री, महिला बनी शिकार
इसे भी पढ़ें :धू-धूकर जलने लगी कार, 5 थे सवार
इसे भी पढ़ें :4 बच्चों की मां को मिली भयानक मौ*त, सड़कों पर दिखा लोगों का गुस्सा










