spot_img

दिल्ली-जयपुर हाईवे आज बंद, जानें क्यों….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : दिल्ली-जयपुर हाईवे रास्ते पर दो पालियों में करीब छह घंटे आवाजाही बिल्कुल बंद रहेगी। आज यानी गुरुवार की सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आवाजाही बंद रहेगी। जयपुर से दिल्ली-गुरुग्राम की तरफ जाने वाली और दिल्ली से रेवाड़ी धारूहेड़ा-बावल और जयपुर जाने वाले को हाईवे की बजाय दूसरे रास्ते से जाना होगा। रूट डायवर्ट कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू गुरुवार को भोड़ाकलां स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर के एक कार्यक्रम में शिरकत करने जाने वाली है। उनके दौरे को देखते ही ट्रैफिक में बदलाव किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाला ट्रैफिक शंकर चौक से गोल्फ कोर्स रोड होते सोहना रोड से सोहना-तावडू-भिवाड़ी होकर धारूहेड़ा दिल्ली-जयपुर हाईवे पर निकल सकेगा। वहीं राजीव चौक से सोहना रोड होते हुए भी इसी रास्ते पर पहुंचा जा सकता है। गुरुग्राम से पटौदी के रास्ते रेवाड़ी की ओर निकल कर एनएच 71 से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाया जा सकता है। जयपुर की ओर से दिल्ली, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, चंडीगढ़-अमृतसर की ओर जाने वाले भारी वाहन संगवाड़ी गांव से राष्ट्रीय राजमार्ग 71 से निकलेंगे और आगे केएमपी के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। रेवाड़ी से आने वाले वाहन सीधे पटौदी से गुरुग्राम और दिल्ली की ओर निकल सकेंगे। धारूहेड़ा से आने वाले वाहनों को पटौदी से होकर गुरुग्राम और दिल्ली पहुंचना होगा। इन सभी जगहों से पलवल, फरीदाबाद, मथुरा, आगरा-कानपुर जाने वाले धारूहेड़ा से भिवाड़ी के रास्ते तावडू-सोहना या नूंह-उटावड़ होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें :बिहार में 7360 शिक्षकों की होगी बहाली, नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला

इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान, क्रूरता की शिकार बच्ची लौटेगी घर

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग शहर में जंगली हाथी की एंट्री, महिला बनी शिकार

इसे भी पढ़ें :धू-धूकर जलने लगी कार, 5 थे सवार

इसे भी पढ़ें :4 बच्चों की मां को मिली भयानक मौ*त, सड़कों पर दिखा लोगों का गुस्सा

इसे भी पढ़ें :Jio-BP के Outlets पर अब मिलेगा E20 Petrol, जानिए क्या है इसमें खास

इसे भी पढ़ें :सिड-कियारा एक-दूजे में डूबे, देखें…

इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : अब टोल प्लाजा पर नहीं होगी फास्टैग की जरूरत!

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...