Kohramlive : देशभर के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है।IMD ने अगले 5 दिन भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में शनिवार (12 अगस्त) को मौसम साफ रहने के आसार है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि दिल्ली में 13 अगस्त और 14 अगस्त को झमाझम बारिश होने के आसार है। राजस्थान में 15 अगस्त के बाद ही बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। एमपी में अगले कुछ दिनों के लिए मानसून पर ब्रेक पर लग गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 14 अगस्त तक बारिश के कोई आसार नहीं है। हालांकि इस दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश बूंदाबांदी हो सकती है. मौसम विभाग का मानना है कि 15 अगस्त के बाद ही प्रदेश में अब मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होगा। इसके अलावा गुजरात, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश संभव है. बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के छह जिलों में बारिश की वजह से ऑरेंज अलर्ट और रेड अलर्ट जारी किया है। देहरादून के लिए 12 से 14 अगस्त के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बिहार के 9 जिलों में शनिवार (12 अगस्त) को तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। सभी जिलों में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है। झारखंड में भी अगले 4 दिनों के दौरान बारिश नहीं होने की संभावना है।
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) August 11, 2023
इसे भी पढ़ें : हुनर में कोई कमी नहीं, अब गरीब के बच्चे भी पढ़ने विदेश जायेंगे : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet @11.08.2023 : जानें किन-किन एजेंडों को मिला ग्रीन सिग्नल
इसे भी पढ़ें : आपस में हो गया खू*न-खराबा, दो उग्रवादियों की मिली डे*ड बॉडी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जंगल में एनकाउंटर, एक जवान शहीद, 11 बंकर तहस-नहस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिहार के रवि सिंह का लखनऊ में खत्म हो गया परिवार… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : लोहा काटने के चक्कर में मजदूरों का क्या हुआ हाल… जानें
इसे भी पढ़ें : इस साल 2 दिन रक्षाबंधन, भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…. देखें वीडियो।। जानिये आचार्य प्रणव मिश्रा से…
इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वालों की खाल उधेड़ेगी अब ATS, क्या बोल गए IG होमकर… देखें वीडियो








