spot_img
spot_img

Operation Sindoor : भारत माता की ये दो बेटियां छा गई…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रात गहराई थी, सरहद के उस पार आतंक के अड्डों पर कहर बनकर टूटी भारत की गड़गड़ाती वायुसेना। पर सुबह जब सूरज निकला, तो उसके साथ भारत माता की दो बेटियां भी आ खड़ी हुईं, सिर ऊंचा किये, आंखों में आत्मविश्वास की चमक, और वर्दी पर गर्व की गंध। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ये नाम नहीं, अब प्रतीक बन चुकी हैं। प्रतीक उस भारत का जो अपने आंचल में शक्ति और करुणा, दोनों को बराबरी से पालता है। जैसे ही उन्होंने माइक संभाला, पूरा देश ठहर गया। प्रेस ब्रीफिंग नहीं थी वो, मानो भारत की नारी शक्ति की हुंकार थी। आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की कहानी जब इन दो महिलाओं ने सुनाई, तो दिल भर आया और सीना गर्व से तन गया। सोशल मीडिया पर जैसे सैलाब आ गया। कोई कह रहा था, “यह असली नारीवाद है।” तो कोई उन्हें भारत की दुर्गा और लक्ष्मी कह रहा था। कोई याद कर रहा था उनका प्रशिक्षण काल, तो कोई उनके पतियों को सलाम कर रहा था, जो खुद भी सरहद पर कमान संभाले खड़े हैं। और तभी किसी ने ट्वीट किया, “आतंकियों ने कहा था जाओ मोदी से कह दो… भारत ने जवाब में अपनी बेटियां भेज दीं।” यह कहानी सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर की नहीं थी, यह उस मुल्क की थी जो युद्ध भी मानवता से लड़ता है, और जवाब भी मर्यादा में देता है।

इसे भी पढ़ें : Breaking : गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई बैठक, ये होंगे शामिल

इसे भी पढ़ें : बड़ी कार्रवाई, 18 नक्सली ढेर…

इसे भी पढ़ें : भारत के एयर स्ट्राइक के बाद ट्रंप का पहला बयान… देखें वीडियो

 

 

इसे भी पढ़ें : Big Breaking : रक्षा मंत्री ने ‘X’ पर किया पोस्ट

इसे भी पढ़ें : भारत के एयर स्ट्राइक के बाद ट्रंप का पहला बयान… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची में मॉक ड्रिल, 3 बजे से इन रास्तों पर नो एंट्री

इसे भी पढ़ें : पूर्व आर्मी चीफ का बड़ा बयान, ‘पिक्चर अभी बाकी है’

इसे भी पढ़ें : पहलगाम का बदला, दहला पाकिस्तान, एक नजर में… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...