spot_img
spot_img
spot_img

बड़ी कार्रवाई, 18 नक्सली ढेर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित बीजापुर के कर्रेगुट्टा इलाके में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। बीते 15 दिनों से चल रहे ऑपरेशन के तहत मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में 18 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया गया। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है। सुरक्षाबलों को इस इलाके में नक्सली कमांडरों और बटालियन नंबर-1 की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। उसी इनपुट के आधार पर ऑपरेशन को तेज किया गया। दुर्गम पहाड़ियों में चल रही यह कार्रवाई बेहद चुनौतीपूर्ण बताई जा रही है, लेकिन जवान पूरे जज्बे के साथ इलाके की खाक छान रहे हैं।

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद हुये हैं। हालांकि, अब तक स्थानीय पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कर्रेगुट्टा क्षेत्र पहले भी नक्सली गतिविधियों का गढ़ रहा है, ऐसे में यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक बड़ी रणनीतिक जीत मानी जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

22 जून तक इन 3 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, मिलेंगे शानदार परिणाम…

Kohramlive : ग्रह-नक्षत्रों की चाल में इन दिनों एक...

जिस पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने लिख दी मौ’त की पटकथा…

Khunti : झारखंड के खूंटी जिले से एक ऐसा...

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम अटैक, ट्रेन से भाग रहे हमलावर धराये…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...