Kohramlive : बीती देर रात भारत ने पाकिस्तान में घुसकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। एयर स्ट्राइक कर आतंकी के 9 ठिकानों को तबाह बर्बाद कर दिया। इन ठिकानों में मरकज़ सुभान अल्लाह बहावलपुर, मरकज़ तैयबा, मुरीदके, सरजाल/तेहरा कलां, महमूना जोया सुविधा, सियालकोट, मरकज़ अहले हदीस बरनाला, भिम्बर, मरकज़ अब्बास, कोटली, मस्कर राहील शाहिद, कोटली, मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम, मरकज़ सैयदना बिलाल शामिल है। इनमें जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा के ठिकाने शामिल है। इसी बीच भारत के पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे ने ‘X’ पर पोस्ट कर बड़े संकेत दिये हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ‘X’ अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा ‘पिक्चर अभी बाकी है’…
Abhi picture baki hai…
— Manoj Naravane (@ManojNaravane) May 7, 2025








