spot_img
spot_img

मिलिट्री स्‍टेशन पर ड्रोन से हमला की कोशिश, आतंकियों की साजिश ऐसे हुई नाकाम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

जम्‍मू : आतंकी अपने नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहे। पहले जम्मू में एयरफोर्स स्टेशन में हमला किया। ठीक उसके अगले दिन आतंकियों ने मिलिट्री स्टेशन पर भी हमला करने की कोशिश की। हालांकि जवानों की मुस्तैदी और सतर्कता से एक बड़ा हमला चल गया। रविवार की देर रात 3:00 बजे के आसपास कालूचक मिलिट्री स्टेशन के ऊपर 2 ड्रोन देखे गए। सेना के जवानों ने जैसे ही ड्रोन को देखा फायरिंग शुरू कर दी। 20 से 25 राउंड फायरिंग की। फायरिंग के बाद ड्रोन अचानक से गायब हो गया। सेना के जवान सर्च ऑपरेशन चलाकर ड्रोन की तलाश कर रहे हैं।

Read More : अटकी पड़ी है सीमा की जान, देखें कैसे…

याद दिला दें कि शनिवार देर रात जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर दो धमाके हुए थे। पहला धमाका रात 1:37 पर और दूसरा ठीक 5 मिनट बाद 1:42 बजे हुआ था। वायु सेना की मानें तो इन धमाकों की इंटेंसिटी बहुत कम थी। पहला धमाका छत पर हुआ, इसलिए छत को नुकसान पहुंचा था। जबकि दूसरा धमाका खुली जगह पर हुआ था।  धमाके में 2 जवानों को चोटें भी आई थी। यह पहली बार हुआ है, जब आतंकियों ने ड्रोन से हमला किया है। एनआईए इसकी जांच कर रही है।

Read More : डॉक्‍टरों ने दम क्‍या लगाया, सूनी होने से बच गई मुन्नी की मांग, देखें कैसे

Read More :  घिन आती है ऐसे फूफा पर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...