Ranchi: कभी शांति समिति तो कभी रोड सेफ्टी, कभी डीजे पर लगाम तो कभी नशामुक्ति की चेतना, रांची जिला प्रशासन हर मोर्चे पर एक्टिव मोड में है। रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री ने आज जिले के तमाम प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अहम बैठक की। मकसद था, कानून व्यवस्था, शांति और जनहित से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा और सख्त दिशा-निर्देश। बैठक में बताया गया कि राँची की शांति समितियाँ सामाजिक सौहार्द की रीढ़ हैं। धार्मिक आयोजनों में शांति बनाये रखने में इनकी अहम भूमिका रही है। अब इन्हें और मजबूत किया जायेगा। अंत में DC ने कहा, हम सभी को एक टीम की तरह काम करना है। पुलिस, प्रशासन, सामाजिक संगठन, आम जनता – सब मिलकर बेहतर रांची बनाये।
डीजे बजाना है? तो पहले रजिस्ट्रेशन जरूरी
रात 10 बजे के बाद डीजे? बिल्कुल नहीं! अब रजिस्टर्ड डीजे ऑपरेटर ही काम करेंगे। वरना कड़ी कार्रवाई तय है। ध्वनि सीमा का पालन अनिवार्य रहेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन चाहता है कि हर सफर सुरक्षित और जिम्मेदार हो। वहीं, कोरोना के फिर से दस्तक देने पर लोगों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया। मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग पर फिर से जोर दिया गया। सावधानी अभी भी जरूरी है, खासकर स्कूलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में।
जन शिकायत के लिए – अबुआ साथी WhatsApp नंबर: 9430328080
इसे भी पढ़े : नशा मुक्त झारखंड की ओर पहला निर्णायक कदम
इसे भी पढ़े : झुका पोल, ले ली जान…
इसे भी पढ़े : प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि की मनमानी पर लगेगी ब्रेक, नया बिल पास
इसे भी पढ़े : प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि की मनमानी पर लगेगी ब्रेक, नया बिल पास










