Ranchi (Akhilesh Kumar): सूरज सिर पर था और सीमेंट से लदा ट्रक बड़ाम की ओर बढ़ रहा था। चालक सलामत की आंखों में मंजिल थी और मजदूर हरिराम और मनोज की आंखों में दोपहर की दिहाड़ी की उम्मीद। लेकिन किसी को क्या पता था कि आसमान से लटकता एक झुका हुआ तार, जिंदगी का फंदा बन जायेगा। सरकारी स्कूल के पास, जैसे ही ट्रक (नंबर JH10CQ-1442) झुके हुये बिजली के तार के संपर्क में आया, एक चिंगारी ने पूरे ट्रक को अपनी आगोश में ले लिया। करंट की लहरें बदन से बदन दौड़ने लगीं, हरिराम की चीख ने हवा को चीर दिया और उसके कुछ ही मिनट बाद, उसकी सांसें भी चुप हो गईं। मनोज और चालक सलामत अस्पताल में भर्ती हैं। वे अब खतरे से बाहर हैं। स्थानीय लोग फूट-फूट कर बोले, “हमने कई बार कहा था कि पोल झुका है, तार नीचे है, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।” अगर बिजली विभाग समय रहते हरकत में आता तो शायद हरिराम आज जिंदा होता।
झुका पोल, ले ली जान…#namkum #ranchi #jharkhand pic.twitter.com/km8vfscDqk
— KohramLive (@KohramLive) June 10, 2025








