Ranchi (RUPAM): जुड़वा बेटे का मुंडन कराने के इरादे से रजरप्पा जा रहे विनय वर्मा के परिवार के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया। रांची के बुटी मोड़ से थोड़ा आगे गुमला पेट्रोल पंप के पास ब्रेकर पर बाइक फिसल रोड पर गिर गई। बाइक पर बैठे 18 साल की निमिता और 6 माह का नुमांश दाहिनी ओर फेंका गया। वहीं बाइक चला रहे विनय और उनकी मां बायीं तरफ। दाहिनी तरफ गिरे भाई-बहन को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने अपनी चपेट में लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृत नुमांश का जुड़वा भाई अपनी मां की गोद में था, जो इस हादसे में बच गया। दोनों जुड़वा भाई का मुंडन होना था। जख्मी विनय वर्मा और उनकी मां को रिम्स में भर्ती कराया गया है। एक दूसरी बाइक में विनय की पत्नी और उनका एक रिश्तेदार आगे-आगे जा रहा था।
दिल दहला देनेवाले इस हादसे के बाद बूटी मोड़ रोड जाम हो गया। जाम हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के शिकार विनय वर्मा का परिवार रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के लेक रोड में रहता है। वहीं पत्नी हरमू में रहती है। मुंडन को जा रहे अबोध भाई और 18 साल की जवान बहन की मौत की फैली खबर के बाद उनके मोहल्ले के लोग दुखी हो गये। मोहल्ले में मातम छा गया। जमीन कारोबारी विनय के बारे में उनके कुछ पड़ोसियों ने बताया कि उनकी पत्नी बहुत कम लेक रोड वाले घर में आती थी। विनय उसका दूसरा पति है।
इसे भी पढ़ें :102 पुलिसकर्मी Corona Positive, लगा वीकेंड कर्फ्यू
इसे भी पढ़ें :मन डोलते ही भवानी ने इंसास के साथ क्या किया, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :बिहार में ओमिक्रॉन ब्लास्ट: विदेश से आए 32 लोगों की जांच में 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव
इसे भी पढ़ें :नो इंट्री में मिली दारू की बोतलें, नाम उछला एक IPS का, देखें वीडियो …
इसे भी पढ़ें : जानिए क्यों दी जाती है शैंपू से दो बार बाल धोने की सलाह
इसे भी पढ़ें : LIC की इस पॉलिसी में मिलेगा डबल फायदा, चेक करें डीटेल्स
इसे भी पढ़ें : एक ही रात दो कैब ड्राइवर को उतारा मौत के घाट, सनसनी
इसे भी पढ़ें : 1 करोड़ लेकर भाग गया, फिर देखिये बैंक ने क्या किया…
इसे भी पढ़ें : कोरोना पॉजिटिव ऐसे करेंगे वोटिंग, घर पहुंचेगा…
इसे भी पढ़ें : CM HEMANT SOREN की पत्नी कोरोना संक्रमित,परिवार के 4 समेत 5 POSITIVE
इसे भी पढ़ें :सरेराह दबंग अशोक पांडेय का मर्डर, गैंगवार की आहट, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें :कैफेटेरिया में ब्लास्ट,16 लोगों की दर्दनाक मौत…
इसे भी पढ़ें :अगली बार पकड़े गये तो…
इसे भी पढ़ें :नर्सिंग होम में 25 फ़ीसदी बेड कोविड मरीजों के लिए रहेंगे सुरक्षित: डीसी
इसे भी पढ़ें :सीएम चन्नी के घर कोरोना की इंट्री, परिवार के तीन सदस्य मिले पॉजिटिव








