Katkamsandi(Shiv Kumar Mahto) : हजारीबाग के कटकमसांडी के कंचनपुर पंचायत भवन में आज ऑन द स्पॉट 448 मामले का निपटारा कर दिया गया। अलग-अलग तरह के मामले लेकर आने वालों को पूरा सुना गया और फिर उनके मामले का निपटारा भी कर दिया गया। वहीं बच्चों के भविष्य को संवारने और उन्हें सेहतमंद रखने के ख्याल से एक खेल का मैदान बनाने का फैसला किया गया। इस मैदान का आज शिलान्यास भी किया गया। मौका था पंचायत भवन में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का। कार्यक्रम की शुरूआत दीप जलाकर किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड अंचालाधिकारी, प्रखंड प्रमुख एवं ग्राम पंचायत के मुखिया मौजूद थे।


बड़े तादाद में ग्रामीण अपना दुख दर्द लेकर यहां पहुंचे। कुल 448 मामले सामने आये। अलग-अलग योजनाओं के कुल 36 मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। सबसे ज्यादा आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना से 160 आये। वहीं राशन कार्ड संबंधित 57, पेंशन संबंधित 29, भूमि संबंधित 2, किसान क्रेडिट कार्ड 4, मुख्यमंत्री पशुधन 3, जॉब कार्ड 8, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के 143, जल संबंधित 11, सोना सुवर्णा धोती साड़ी लूंगी योजना 15, एवं अन्य योजनाएं से संबंधित कूल 16, मामले आये ।

कार्यक्रम में “झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ” का भी स्टाल लगाया गया है। JSLPS की तरफ से आज 15 उधमियों (समूह के दीदियों )को सात लाख पचास हजार रूपये CCL ( Cash credit linkage) एवं 06 समूहों को कुल छब्बीस लाख रूपये और फूलो झानो आशीर्वाद योजना के लाभुको को 1 लाख रु का डमी चेक का वितरण मुख्य अतिथियों के द्वारा किया गया।
इसे भी पढ़ें : ED की जांच की आंच में झुलस सकते है कई हस्तियों के चेहरे, रडार पर कौन-कौन…देखें
इसे भी पढ़ें : बाजार जाते पति-पत्नी पर अटैक, वीडियो वायरल… देखें
इसे भी पढ़ें : इंग्लैंड की टीम श्रीलंका को हरा पहुंची सेमीफाइनल में
इसे भी पढ़ें : फरार IPS आदित्य कुमार कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : शिक्षा विभाग कर्मी के घर गंदा धंधा, बाहर से मंगाई जाती थी लड़कियां… देखें
इसे भी पढ़ें : KVS में इन पदों पर बम्पर वैकेंसी… इस डेट तक कर सकते है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : राजधानी में 20 पुलिसकर्मी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : प्रकाश पर्व पर विशाल शोभा यात्रा 6 नवम्बर को








