Barhi(Manoj Kumar) : बाजार जाते पति-पत्नी पर कातिलाना हमला करनेवालों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किस तरह एक शख्स को बीच रोड में घेर कर उसे बेतरह मारा-पीटा गया। वहीं बीच बचाव करने वाली पत्नी को भी नहीं छोड़ा गया। उसके साथ भी मारपीट की गई, वहीं उसके साथ बुरा सलूक किया गया। पिटाई में लहुलूहान हो गये पति-पत्नी ने अपना इलाज कराया। वहीं हमलावरों के खिलाफ हजारीबाग के बरही थाना में रपट दर्ज कराई है। थाने में दिये आवेदन में सभी हमलावरों के नाम और उनके ठिकाने के बारे में पूरा डिटेल दिया गया है। खबर है कि इस मामले में पुलिस ने अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिस कारण पति-पत्नी बहुत दुखी हैं। घटना कुछ पुरानी है, पर वीडियो अब वायरल हो रहा है।
मारपीट में जख्मी हुये उदय गिरी ने पुलिस को दिये अपने बयान में कहा है कि वो हजारीबाग के बरही (पदमा) के बिहारी गांव में रहते हैं। वो अपनी पत्नी आरती देवी के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। रास्ते में ही पहले से घात लगाये कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद उनपर कातिलाना हमला कर दिया गया। बीच बचाव करने गई उनकी पत्नी को भी नहीं छोड़ा गया, उन्हें भी बेतरह पीटा गया। उनके कपड़े फाड़ दिये गये। लज्जा भंग करने की कोशिश की गई। लहुलूहान कर दोनों पति-पत्नी को एक नाले में धकेल दिया। वहीं उनके मोबाइल और 25 सौ रुपये भी छिन लिये गये। हमलावरों में छह महिलायें भी शामिल थी। दो हमलावर अपने हाथों में लोहे का फाइटर पहने हुये थे। वहीं बाकी लाठी-डंटे और रड से उनपर प्रहार किया। उनका कहना है कि राहगीरों ने दोनों की जान बचाई। यह घटना बीते 24 अक्टूबर की शाम पांच बजे के करीब हुई। घटना से आहत और दुखी पति-पत्नी ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
इसे भी पढ़ें : ED की जांच की आंच में झुलस सकते है कई हस्तियों के चेहरे, रडार पर कौन-कौन…देखें
इसे भी पढ़ें : इंग्लैंड की टीम श्रीलंका को हरा पहुंची सेमीफाइनल में
इसे भी पढ़ें : फरार IPS आदित्य कुमार कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : शिक्षा विभाग कर्मी के घर गंदा धंधा, बाहर से मंगाई जाती थी लड़कियां… देखें
इसे भी पढ़ें : KVS में इन पदों पर बम्पर वैकेंसी… इस डेट तक कर सकते है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : राजधानी में 20 पुलिसकर्मी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : प्रकाश पर्व पर विशाल शोभा यात्रा 6 नवम्बर को












