kohramlive Desk : केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) के माध्यम से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT), प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, सेक्शन ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
कुल इन 4014 पदों पर होगी भर्ती
प्रिंसिपल – 278 पद
वाइस प्रिंसिपल – 116 पद
वित्त अधिकारी – 07 पद
अनुभाग अधिकारी – 22 पद
PGT – 1200 पद
TGTTGT – 2154 पद
हेड मास्टर – 237 पद
ये होनी चाहिए योग्यताए
PGT – बीएड डिग्री के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन किया होना चाहिए।
TGT – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में स्नातक डिग्री और बी.एड. पीआरटी पद पर 5 साल का अनुभव हो।
प्रिंसिपल – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री और बी.एड. के साथ 8 साल का अनुभव होना चाहिए
वाइस प्रिंसिपल – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री और बी.एड. की डिग्री और बतौर पीजीटी कम से कम 5 साल का अनुभव हो
सेक्शन ऑफिसर- ग्रेजुएशन और 4 साल का अनुभव होना चाहिए
वित्त अधिकारी – 4 वर्ष की नियमित सेवा
हेड मिस्ट्रेस – PRT के पास कम से कम 5 साल का अनुभव हो
9 नवंबर तक कर सकते है अप्लाई
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 नवंबर, 2022 तक है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर, 2022 है।
उम्मीदवार अधिसूचना में उपलब्ध पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर भी विजिट कर सकते है।
यहां याद दिला दें कि KVS के क्षेत्रीय कार्यालयों के शहरों में अस्थायी रूप से स्थित केंद्रों पर एलडीसीई कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा तारीख और एडमिट कार्ड की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दे दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में 20 पुलिसकर्मी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकली पत्नी, घर में फांसी के फंदे पर झूल गये अधिकारी…
इसे भी पढ़ें : बेवफाई सहन न कर सका, क्या कर डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : और ऐन वक्त पर रिश्ता तोड़ गया एक फौजी…
इसे भी पढ़ें : प्रोग्राम देख लौट रही छात्रा की लूट ली आबरू… देखें
इसे भी पढ़ें : स्टोन क्रशर लूटकांड का खुलासा, सुनें क्या बोले SP
इसे भी पढ़ें : 500 रुपये में LPG सिलेंडर, 300 यूनिट बिजली फ्री… जानिए कब और कहां
इसे भी पढ़ें : देखते ही देखते 30 दुकानें हो गई स्वाहा… देखें कहां















