spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

ED की जांच की आंच में झुलस सकते है कई हस्तियों के चेहरे, रडार पर कौन-कौन… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : ED की जांच की आंच में कई हस्तियों के चेहरे झुलसने की प्रबल संभावना है। आर्मी की जमीन को निगलने वाले शख्सियतों के चेहरे को बेनकाब करने में जुटी ED ने अबतक कई साक्ष्य और सबूत जुटा लिये हैं। ED की धार से बचने की खातिर बड़ी मछलियों में हंफनी शुरू हो गई है। जो-जो लोगों हेराफेरी कर आर्मी की जमीन को गटकने में जुटे थे, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। बड़े बिजनेस मैन, नौकरशाह और छोटे-बड़े सरकारी अफसरों ने ED के पंजे से बचने के लिये उल्टियां भी करनी शुरू कर दी है। रांची के एक पूर्व सब रजिस्ट्रार ने तो अपना गुनाह कबूल करते हुये यहां तक बोल दिया कि उसने सबकुछ डीसी स्तर के एक अधिकारी के कहने पर किया। यह सब रजिस्ट्रार अपने जमाने में अपने कारनामे को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। जमीन की खरीद-बिक्री के बिकाऊ सिस्टम के सबसे बड़े खरीदारों की बेचैनी बढ़नी शुरू हो गई है। रातों की नींद उड़ गई है। उनके आका भी अब उनसे कन्नी काटने लगे हैं। कुछ आका पहले से जेल में बंद है तो कुछ खुद के दामन को दागदार होने से बचाने में जुटे हैं। गुजरे एक दिन की ताबड़तोड़ हुई रेड में ED को यह भी पता चला है कि कैसे एक ही दिन में वन भूमि और गैरमजरूआ जमीन की रजिस्ट्री हो गई। रांची के बुंडू और नामकुम इलाके में भी दस्तावेज में हेराफेरी कर करोड़ों की जमीन औने-पौने दाम में डकार ली गई। बेशक, ED की जांच की रफ्तार यही रही तो कई ऐसे चेहरे बेनकाब होंगे, जिन्हें दिन के उजाले में लोग सैल्यूट मारते फिरते हैं। उनकी खातिरदारी में नतमस्तक रहते हैं। इनमें से कुछ चेहरे पहले से दागदार हैं।

ED की गिरफ्त में आकर जेल गये अमित अग्रवाल ने कई राज उगले हैं। जमीन के फर्जीवाड़े के केस से लेकर मनी लाउंड्रिंग तक के मामले में कई चौंकाने वाली जानकारी और साक्ष्य ED को मिले हैं। मिले इनपुट के बाद रेस हुई ED ने बीते शुक्रवार को एक साथ कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापामारी की। झारखंड-बंगाल के कई ठिकानों को खंगाल डाला। ED की एक टीम ने राजधानी रांची के मशहूर न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल के कांके रोड स्थित आवास पर धावा बोला, वहीं दूसरी टीम ने न्यूक्लियस मॉल के बेसमेंट में स्थित विष्णु अग्रवाल के दफ्तर में रेड की। मीडिया में आई खबरों के अनुसार ईडी की टीम ने विष्णु अग्रवाल के कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल से सारा डेटा हासिल किया है। ईडी की टीम ने कोलकाता के साल्ट लेक में अमित अग्रवाल के घर में छानबीन की है। वहां टीम ने पारिवारिक सदस्यों, नौकर चाकर के साथ-साथ दफ्तर में काम करने वाले लोगों से लंबी पूछताछ की है। ईडी इस मामले में रांची जेल में बंद अमित अग्रवाल को रिमांड पर ले सकती है। वहीं कुछ हस्तियों को समन भेज उन्हें तलब करने की तैयारी में भी जुटी है। रियल एस्टेट के कारोबारी विष्णु अग्रवाल रांची और बंगाल में बड़े बिजनेस मैन माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें : इंग्लैंड की टीम श्रीलंका को हरा पहुंची सेमीफाइनल में

इसे भी पढ़ें : फरार IPS आदित्य कुमार कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : शिक्षा विभाग कर्मी के घर गंदा धंधा, बाहर से मंगाई जाती थी लड़कियां… देखें

इसे भी पढ़ें : KVS में इन पदों पर बम्पर वैकेंसी… इस डेट तक कर सकते है अप्लाई

इसे भी पढ़ें : राजधानी में 20 पुलिसकर्मी इधर से उधर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : प्रकाश पर्व पर विशाल शोभा यात्रा 6 नवम्बर को

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...