spot_img
spot_img
spot_img

इंग्लैंड की टीम श्रीलंका को हरा पहुंची सेमीफाइनल में

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : T20 वर्ल्ड कप के 39वें मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड के सामने 142 रन का लक्ष्य रखा।  एलेक्स हेल्स (47) और बेन स्टोक्स (नाबाद 44) की बदौलत इंग्लैंड की टीम ने इस लक्ष्य को 20वें ओवर में प्राप्त कर लिया। इस ग्रुप से न्यूजीलैंड की टीम टॉप पर रहकर अंतिम चार में पहुंची। इंग्लैंड की जीत से डिफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया।

इंग्‍लैंड के कप्‍तान ने की बेहतर शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जॉस बटलर और सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने  बेहतर शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 44 गेंदों में 75 रन की साझेदारी निभाई। बटलर 28 रन बनाकर वनिंदु हसरंगा की गेंद पर चामिका करुणारत्ने को कैच दे बैठे। इसके तुरंत बाद हेल्स भी हसरंगा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। एक समय हैरी ब्रूक (4), लियाम लिविंग्स्टोन (4) और मोईन अली (1) का विकेट गंवाकर संकट में घिर गई थी। बेन स्टोक्स ने टीम को जीत दिला दी।

श्रीलंका ने 8 विकेट पर बनाए 141 रन

इससे पहले सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका (67 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी के बावजूद महत्वपूर्ण मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट पर 141 रन बनाए। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और निसांका ने 33 गेंद में अर्धशतक जड़कर अच्छी शुरुआत कराई। इस स्टाइलिश सलामी बल्लेबाज ने इंग्लैंड के आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 45 गेंद में पांच छक्के और दो चौके जमाए। लेग स्पिनर आदिल राशिद (चार ओवर में 16 रन देकर एक विकेट) ने टूर्नामेंट में पहला विकेट निसांका के रूप में लेकर रूख बदल दिया। तेज गेंदबाज सैम करेन (चार ओवर में 27 रन देकर एक विकेट) ने बीच के ओवरों में कसा स्पैल डाला जिससे आठ रन से ज्यादा प्रति ओवर की लय से चल रही श्रीलंकाई टीम की रन गति पर लगाम लग गई। बल्लेबाजी क्रम में नीचे ‘पावरहिटर’ की कमी का श्रीलंका को खामियाजा भुगतना पड़ा क्योंकि ‘बाउंड्री’ लगनी बंद हो गई। टीम अंतिम पांच ओवर में महज 25 रन ही जोड़ सकी तथा इस दौरान उन्होंने पांच विकेट भी गंवा दिए।

इसे भी पढ़ें : बेवफाई सहन न कर सका, क्या कर डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : और ऐन वक्त पर रिश्ता तोड़ गया एक फौजी…

इसे भी पढ़ें : प्रोग्राम देख लौट रही छात्रा की लूट ली आबरू… देखें

इसे भी पढ़ें : स्टोन क्रशर लूटकांड का खुलासा, सुनें क्या बोले SP

इसे भी पढ़ें : 500 रुपये में LPG सिलेंडर, 300 यूनिट बिजली फ्री… जानिए कब और कहां

इसे भी पढ़ें : देखते ही देखते 30 दुकानें हो गई स्वाहा… देखें कहां

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें

Kohramlive : बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, दवा...

जन्मदिन के दिन ही दुनिया को अलविदा कह गये ये महान क्रिकेटर…

Kohramlive : क्रिकेट की दुनिया ने एक ऐसा सितारा खो...

इसलिये चाचा को मा’री गो’ली, पुलिस ने खोले राज…

Palamu : कभी एक ही आंगन में पले-बढ़े चाचा-भतीजे...

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...