Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के रमकंडा प्रखंड में मंगलवार को एक सड़क हादसे में 20 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। घटना रतोही गांव के पास की है। मृतक की पहचान राजकुमार सिंह के रूप में हुई। वह भंडरिया थाना के बीजका गांव का रहनेवाला था। वहीं जख्मी 60 साल के मुनेश्वर सिंह और ललिता कुमारी का इलाज रमकंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों लोग बीजका गांव से रमकंडा की ओर जा रहे थे। रतोही गांव के पास एक वाहन को साइड देने के चक्कर में बाइक फिसल गई और सीधे खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घायल ललिता कुमारी ने बताया कि बाइक का संतुलन बिगड़ते ही हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें :भाजपा नेता बोले, सरकार भूल गई अपना वादा…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में निवेश की आस, टेस्ला ने भी दिखाई दिलचस्पी…
इसे भी पढ़ें :महज 14 साल के वैभव ने IPL में जड़ा शतक, सरकार देगी बड़ा इनाम
इसे भी पढ़ें :DC ने दिये अहम निर्देश… जानें
इसे भी पढ़ें :सहनवाज अख्तर की भजन संध्या आज… जानें कहां












