spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भाजपा नेता बोले, सरकार भूल गई अपना वादा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने इल्जाम लगाया कि राज्य में वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन गुजरे तीन महीनों से बंद है, जिससे गरीब जनता त्राहिमाम कर रही है। जरुरतमंद लोग दवा, भोजन और वस्त्र जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। रितेश चौबे ने कहा, गढ़वा सहित पूरे झारखंड में पेंशन पर आश्रित लोग दर-दर भटक रहे हैं। आफिसों के चक्कर लगाते-लगाते लोग थक चुके हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। जिनके जीवन का सहारा यही पेंशन थी, उनका जीवन अंधकारमय हो चुका है। सत्ता में बैठी झामुमो सरकार जनता के दर्द से बेपरवाह हो गई है। उन्होने झामुमो सरकार को जनविरोधी करार देते हुये कहा कि मंईया सम्मान योजना के नाम पर महिलाओं को भी धोखा दिया गया है। चुनाव से पहले सभी महिलाओं को पैसे देने का वादा किया गया था, लेकिन सत्ता में आते ही सारे वादे हवा हो गये। वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन के नाम पर मात्र 1000 रुपये दिये जा रहे थे, वह भी महीनों से बंद पड़ा है। मंईयां सम्मान योजना में 2500 रुपये बांटे गये, लेकिन पेंशन की दरों में कोई सुधार नहीं किया गया। रितेश चौबे ने जोर देकर मांग की कि वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन को कम से कम ₹5000 प्रति माह किया जाये और लंबित राशि को अविलंब जारी किया जाये। उन्होंने कहा कि जनता अब झूठे वादों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।

इसे भी पढ़ें : आज से आंधी-तूफान का खतरा

इसे भी पढ़ें : सरहद के साये में साहू भैया

इसे भी पढ़ें : ATM से पैसे निकालना होगा महंगा होगा… जानें कब से

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...