Bihar : साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। 21 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश 1 जनवरी 2023 या उक्त पदाधिकारी के पदभार ग्रहण की तिथि से मान्य होगा। गृह विभाग ने 1996 बैच के आईपीएस अनिल किशोर यादव को अपर पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा बिहार, पटना के अतिरिक्त पदभार से मुक्त कर दिया है।
अमृत राज बने शराबबंदी के अपर पुलिस महानिदेशक
इस क्रम में 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज को बिहार इंटेलिजेंस ब्यूरो का महानिदेशक बनाया गया है, वे इससे पहले महानिदेशक (प्रशिक्षण) का पदभार संभाल रहे थे। अब 1991 बैच की आईपीएस प्रीता वर्मा महानिदेश (प्रशिक्षण) का पदभार संभालेंगीं। IPS सुनील कुमार झा (1993 बैच) अपर पुलिस महानिदेशक, तकीनीकी सेवाएं और वितंतु, बिहार का पद संभालेंगे। आईपीएस सुधांशु कुमार (1996 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक, यातायात के पद से प्रमोट करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात, बिहार, पटना का पदभार सौंपा गया है।1998 बैच के आईपीएस अमृत राज को अपर पुलिस महानिदेशक, मद्यनिषेध, बिहार का कार्यभार सौंपा गया है।
इसे भी पढ़ें : Gujarat Accident : कार ड्राइवर को आया हार्ट अटैक…काल के गाल में समा गये 9 लोग
इसे भी पढ़ें :“गाड़ी आराम से चलाया कर”… खूब वायरल हो रहा Rishabh और Dhawan का यह वीडियो… देखें
इसे भी पढ़ें :हादसे क्या टकरायेंगे, पंत के साथ-साथ चल रही थी मां की दुआ… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :मशहूर क्रिकेटर #RishabhPant का एक्सीडेंट, कार जल कर राख
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे फुटबॉल के जादूगर पेले…
इसे भी पढ़ें :फेमस एक्ट्रेस ईशा आलिया पंचतत्व में विलीन, मायके की जमीन पर नहीं मिली जगह… देखें












