Kohramlive : उत्तराखंड के रामनगर के घने जंगलों में आज एक नजारा हर किसी को दंग कर गया। एक विशाल अजगर पूरे 25 फीट लंबा और 170 किलो वजनी। जब स्थानीय लोगों की नजर इस अजगर पर पड़ी, तो पहले तो डर की लहर दौड़ गई, लेकिन फिर यह वहां के हर जुबां पर छा गई। वन विभाग की टीम को जैसे ही इसकी सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। विशेषज्ञों की कड़ी मशक्कत के बाद इस विशाल अजगर को सही-सलामत पकड़ा गया। बिना किसी नुकसान के इस अजगर को वापस जंगल में छोड़ दिया गया, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में बेखौफ जी सके। इस अद्भुत घटना के बाद लोग तरह-तरह की बातें करने लगे।
उत्तराखंड के रामनगर में आज तक का सब से बड़ा अजगर पकड़ा गया है,जिसकी लंबाई लगभग 25 फीट है और वजन 170 किलो है अजगर को पकड़कर जंगल ने छोड़ दिया गया है| pic.twitter.com/JdImwRSOiO
— Arjun Chaudharyy5 (@Arjunpchaudhary) February 17, 2025
इसे भी पढ़ें :10 साल की बच्ची का म’र्डर, सड़क पर दिखा आक्रोश
इसे भी पढ़ें :बंदियों को जगा गये कानून के पहरेदार…
इसे भी पढ़ें :बड़ा ऐलान : महिलायें करवायेंगी मुंडन, अगर…
इसे भी पढ़ें :सूखी पड़ी टंकी, घर की बेटी-बहू जाती है कोसों दूर… देखें वीडियो











