Ranchi : आगामी 15 अगस्त तक सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू कर दी जाएगी। राजधानी रांची में रविवार को आयोजित पेंशन जयघोष महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा सामाजिक सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हर वर्ग की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकार काम कर रही है।
पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए चल रहे राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) के ऐलान पर मोरहाबादी स्टेडियम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सीएम हेमंत सोरेन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद थे। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी थी।
एनएमओपीएस के नेताओं ने बताया कि कर्मियों द्वारा ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग क्यों की जा रही है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2004 से लागू नई पेंशन स्कीम में कई खामियां हैं। इसकी सबसे बड़ी खामी यह है कि शेयर आधारित पेंशन स्कीम लागू होने के कारण इसमें कोई गारंटी नहीं है। उनके अनुसार, पुरानी पेंशन स्कीम खत्म करने के पीछे पूंजीपतियों की साजिश थी। यह भी तर्क दिया कि पुरानी स्कीम से अधिक नई पेंशन स्कीम से राज्य पर बोझ पड़ रहा है। नई स्कीम में 60 वर्ष तक सेवा देने के बाद भी जोखिम होने का प्रभाव कर्मियों की कार्यदक्षता पर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें :नेकेड होकर पूरे शहर में गाड़ी चलाने वाले एडवोकेट के साथ कोर्ट ने क्या किया, देखें…
इसे भी पढ़ें :‘हाईवे पर FASTag से लूट’! IAS ने शेयर किया वीडियो, जानें क्या है सच
इसे भी पढ़ें :मांडर विधानसभा उपचुनाव FINAL RESULT : 23,517 वोट से जीती बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा
इसे भी पढ़ें :सेहत को रखना है बुलंद, तो नाश्ते में रोज लें ओट्स, वजन भी होगा कम
इसे भी पढ़ें :गजब! महिला ने DOLL से की शादी, बच्चा होने का भी किया दावा, देखें…
इसे भी पढ़ें :“नीचे आइये डॉक्टर साहब, इलाज करवाना है”… फिर जो हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :CBSE Board Result : इस दिन तक निकलेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट… देखें










