Kohramlive : ब्राजील की एक महिला का दावा है कि उसने कपड़े से बने DOLL से शादी की। उसका यह भी कहना है कि उनका एक ‘बच्चा’ भी है। महिला का नाम मेरिवोन रोका मोरेस (37) है। मेरिवोन ने अपनी मां से कहा था कि वह सिंगल हैं। डांस पार्टनर न होने से भी वो परेशान भी थीं। इसके बाद उनकी मां ने उनकी खुशी की खातिर कपड़े की गुड़िया बनाई और उसका नाम मार्सेलो रखा।
मोरेस और मार्सेलो रोमांटिक रिलेशनशिप में
मोरेस ने बताया, ‘जब मां ने मार्सेलो (गुड़िया) को पहली बार दिखाया तो मुझे उनसे प्यार हो गया। ऐसा इसलिए था क्योंकि मेरे पास कोई फोरो डांसर (Forró dancer) नहीं था, मैं इस डांस के लिए जाती थी, लेकिन हमेशा पार्टनर नहीं मिल पाता था, इसके बाद वो (मार्सेलो) मेरी जिंदगी में आए।’ एक बातचीत में मोरेस ने कहा, ‘वह ऐसे पुरुष हैं, जो हमेशा मैं अपनी जिंदगी में चाहती थी.’ रिपोर्ट के मुताबिक, मोरेस और मार्सेलो उस दिन से ही रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं, जब वह पहली बार मिले।
रिपोर्ट के मुताबिक इस कपल ने कई महीने एक साथ बिताए, इसके बाद खबर आई कि मोरेस प्रेग्नेंट हैं. मोरेस ने अजीबोगरीब दावा करते हुए कहा, ‘यह सच है, मार्सेलो ने मुझे प्रेग्नेंट किया. मैंने प्रेग्नेंसी टेस्ट किया और यह पॉजिटिव आया।’
फिर आया शादी का अवसर!
मोरेस ने कहा इसके बाद शादी करने का फैसला किया। शादी उनके लिए बेहद खास, महत्वपूर्ण और भावुक दिन था। शादी के बाद मार्सेलो के साथ वेडिंग नाइट बिताई। कपल की शादी में 250 मेहमान मौजूद रहे। फिर रियो डी जनेरियो में बीच हाउस पर कपल ने एक सप्ताह तक हनीमून मनाया।
डॉल चाइल्ड‘ का जन्म!
हनीमून के बाद कपल ने 21 मई को ‘डॉल चाइल्ड’ मार्सिन्हो का स्वागत किया। डॉल के जन्म लेने को उन्होंने लाइवस्ट्रीमिंग से दिखाया। इसे 200 लोगों ने देखा। मोरेस अपने परिवार के लिए काफी मेहनत करती हैं, वो उन लोगों से नफरत करती हैं जो उनके परिवार को नकली कहते हैं।
इसे भी पढ़ें : आखिरी सांस तक जेल में रहेंगे गैंगस्टर संदीप थापा और सुजीत सिन्हा
इसे भी पढ़ें :द्रौपदी मुर्मू ने सीएम हेमंत सोरेन से की फोन पर बात, राष्ट्रपति चुनाव में मांगा JMM का समर्थन
इसे भी पढ़ें :बाइक उड़ाने में माहिर 4 लोगों के साथ क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :WhatsApp पे चुपके से देख पाएंगे दूसरों के स्टेटस और मैसेज
इसे भी पढ़ें :नेक्सस मॉल्स ने रिलायंस-बीपी के साथ मिलाया हाथ, जानिए क्या होगा फायदा
इसे भी पढ़ें :लीजिए पोर्टेबल वॉशिंग मशीन, कपड़ों के दाग-धब्बों से मिलेगी छुट्टी
इसे भी पढ़ें :भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, T20 सीरीज पर भी किया कब्जा
इसे भी पढ़ें :इंग्लैंड पहुंचते ही कोच राहुल द्रविड़ ने लगाई टीम इंडिया की क्लास, खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र








