“नीचे आइये डॉक्टर साहब, इलाज करवाना है”… फिर जो हुआ… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बिहार में सीतामढ़ी जिले के मुजेलिया में एक डॉक्टर के क्लिनिक व मकान पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। डॉ. डीके गुप्ता जनरल फिजिशियन हैं। दोनों बदमाश मरीज बन कर आये थे। उन्होंने अपना चेहरा तौलिये से ढका हुआ था। सूचना पर बेला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के दौरान क्लिनिक के पास 315 बोर का दो खोखा बरामद कर अपने साथ ले गई।

मकान के नीचे क्लिनिक, ऊपर आवास

डॉक्टर ने बताया कि नीचे क्लिनिक चलाते हैं। ऊपरी तल्ले पर आवास है। गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची बेला पुलिस भी आसपास जांच की। घटना के बाद से डॉक्टर का परिवार दहशत में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि सुबह में बाइक से दो लोग आए थे। उन्होंने नीचे से आवाज लगायी। इलाज कराना है, डॉक्टर साहब नीचे आईए। आवाज सुनकर मैं नीचे आने की बजाए बालकनी से ही सड़क पर देखा। मुझे देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली दीवार पर लगी। उसके बाद बदमाश भाग गए।

उन्होंने बताया कि सुबह में बेला थाना व दोपहर एक बजे के करीब सोनबरसा थाना पुलिस भी मामले की जांच को पहुंची। फायरिंग की जांच दो थाना के सीमा को लेकर उलझा पड़ा है। मौके पर पहुंचे जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जब घटना स्थल बेला थाना क्षेत्र में नही पड़ता तो वहां से आयी पुलिस बरामद दोनो खोखा क्यों ले गई। सोनबरसा थाना से आए सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को डॉ डी के गुप्ता ने बताया कि दो लोग मरीज बनकर आये थे। मैंने दवा दुकानदार को बुलाने के लिये बोला कि इसी बीच दोनो ने ताबड़तोड़ ऊपर की ओर फायरिंग कर दीा। ग्रामीण चिकित्सक के घर के पास फायरिंग हुई है।

इसे भी पढ़ें :द्रौपदी मुर्मू ने सीएम हेमंत सोरेन से की फोन पर बात, राष्ट्रपति चुनाव में मांगा JMM का समर्थन

इसे भी पढ़ें :बाइक उड़ाने में माहिर 4 लोगों के साथ क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :WhatsApp पे चुपके से देख पाएंगे दूसरों के स्टेटस और मैसेज

इसे भी पढ़ें :नेक्सस मॉल्स ने रिलायंस-बीपी के साथ मिलाया हाथ, जानिए क्या होगा फायदा

इसे भी पढ़ें :लीजिए पोर्टेबल वॉशिंग मशीन, कपड़ों के दाग-धब्बों से मिलेगी छुट्टी

इसे भी पढ़ें :भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, T20 सीरीज पर भी किया कब्जा

इसे भी पढ़ें :इंग्लैंड पहुंचते ही कोच राहुल द्रविड़ ने लगाई टीम इंडिया की क्लास, खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...

40 साल की गौरवगाथा के बाद CDS अनिल चौहान ने ली विदाई, ये बोल गये…

Kohramlive : चार दशक से अधिक समय तक मातृभूमि...