spot_img

हे भगवान, ऐसा दिन कभी ना दिखाना…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : हे भगवान, ऐसा दिन कभी ना दिखाना। बकरा बलि के दरम्यान बलूवा का बेंत टूट गया और वहां खड़े तीन साल के बच्चे विमल के गले में जा लगा। लहुलूहान विमल को पास के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया जा रहा था, पर रास्ते में ही उसकी जान निकल गई। मासूम विमल के पिता का नाम दीपक उरांव बताया गया। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में हुई।

टूट गया बलुआ का बेंत

गांव के कुछ लोगों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी गांव के मंडप में बकरा बलि देने की परंपरा निभाई जा रही थी। दो बकरे की बलि दी जा चुकी थी, तीसरे बकरे की बलि के लिये जब बलुवा से बकरे पर प्रहार किया गया तो बलुवा का बेंत टूट गया और भीड़ में खड़े तीन साल के विमल के गले में जा लगा। जख्मी विमल को घाघरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाने का मौका नहीं मिला। हृदयविदारक इस घटना की खबर पाकर मौके पर घाघरा के थानेदार अमित चौधरी पहुंचे। उन्होंने बच्चे की डेड बॉडी को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

गांव में छा गया मातम

घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छा गया है। वहीं मृतक की मां बिरसी देवी और पिता दीपक उरांव को रो-रो कर सबसे बुरा हाल है। थानेदार अमित चौधरी ने मीडिया को बताया कि यह बहुत ही दुखद घटना है, बलि के दरम्यान घटना घटी जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है। पूरे मामले की गहराई से तहकीकात की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : बरातियों से भरी बस गिरी खाई में, मची चीख-चीत्कार…

इसे भी पढ़ें :महानवमी पर रजरप्पा मंदिर में उमड़ी भीड़, भक्तों ने मांगा मनवांछित फल…

इसे भी पढ़ें :वाटर प्रूफ रावण बनाया गया, मोरहाबादी में CM हेमंत सोरेन होंगे चीफ गेस्ट…

इसे भी पढ़ें :गंगा में डूबे छह लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इसे भी पढ़ें :…काल के गाल में समा गये 7 लोग, पढ़ि‍ये दर्दनाक हादसे की कहानी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...

चौपारण में BLA-2 को मिली खास ट्रेनिंग…

Chauparan(Krishna Paswan) : मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन...