spot_img
spot_img

NYS इंटरनेशनल एकेडमी का ग्रैंड फेस्ट 5 मई को…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड का बसारिया इन दिनों खास तैयारी में डूबा है। मौका है एन वाई एस इंटरनेशनल एकेडमी के “तीसरे ग्रैंड एनुअल फेस्ट 2026” का, जो 5 मई (मंगलवार) शाम 5 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित होगा। स्कूल का आंगन इस रोज सपनों, हुनर और मुस्कुराहटों का मंच बन जायेगा। इस खास मौके पर बरही विधायक मनोज कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनके साथ कई जिला परिषद सदस्या आरती कौशल, मुखिया मंजू देवी, सेवानिवृत प्राचार्य राम प्रवेश पांडेय, झुमरी तिलैया कॉमर्स कॉलेज प्रो. कैलाश राणा, कोडरमा के प्रधानाध्यापक अश्विनी कुमार तिवारी, डोमचांच के प्राचार्य अभिषेक कुमार पांडेय, इटखोरी के प्राचार्य डॉ. दुलार ठाकुर मौजूद रहेंगे। इस वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्रायें रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम दिल छू लेने वाले नृत्य और गीत, सामाजिक संदेश से भरे नाटक और कई रचनात्मक प्रस्तुतियां पेश करेंगे। हर प्रस्तुति में गांव की मिट्टी की खुशबू और बच्चों के सपनों की उड़ान झलकेगा। विद्यालय के निदेशक राजकुमार ठाकुर ने क्षेत्र के अभिभावकों और नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर बच्चों का हौसला बढ़ायें। उनका कहना है कि “यह सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बच्चों के आत्मविश्वास और भविष्य को संवारने का एक प्रयास है।”

इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...