Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं कक्षा के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) और क्लास 8 के स्टूडेंट्स के लिए ली जाने वाली राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 10वीं कक्षा के लिए टेस्ट 16 जनवरी को दो पालियों में होगा। पहली पाली 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक चलेगी। पहली पाली में मेंटल एबिलिटी टेस्ट होगा, जिसमें 100 सवाल होंगे।प्रत्येक प्रश्प एक अंक का होगा। दूसरे पेपर में स्कॉलैस्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। इसमें भी एक-एक अंक के 100 सवाल होंगे।
23 जनवरी को राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा
आठवीं के लिए होने वाली राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 23 जनवरी को होगी। यह तीन घंटे का टेस्ट होगा। इसमें मेंटल एबिलिटी और स्कॉलैस्टिक एप्टीट्यूड से सवाल पूछे जाएंगे। दोनों पेपर में 90–90 अंके के सवाल पूछे जाएंगे। इस टेस्ट में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स आठ नवंबर से 28 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। टेस्ट में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स को ऑनलाइन आवेदन देना होगा। स्कूल के प्रधानाध्यापक या स्टूडेंट्स आठ नवंबर से 28 नवंबर तक www.jac.jharkhand.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
झारखंड में पढ़ने वाले स्टूडेंट ही एलिजिबलटी
10वीं क्लास की राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में झारखंड में मौजूद मान्यता प्राप्त स्कूल में 10वीं क्लास में रेगुलर पढाई करने वाले स्टूडेंट्स ही शामिल होने के पात्र होंगे। इसमें चयनित स्टूडेंट्स को क्लास 11 वीं और 12 वीं में पढाई करने के लिए प्रतिमाह 1250 रुपये दिए जायेंगे। इस टेस्ट का कोई तय सिलेबस नहीं है. टेस्ट में शामिल होने के लिए एग्जामिनेशन फीस के रूप में जनरल एवं अन्य केटेगरी के स्टूडेंट्स को 250 रुपये और एससी/एसटी स्टूडेंट्स को 125 रुपये लगेंगे।
Read More : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)
Read More :बच्चा पैदा नहीं होने के कारण पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
इसे भी पढ़ें :राजकीय सम्मान के साथ सुपरस्टार Puneeth Rajkumar का हुआ अंतिम संस्कार
इसे भी पढ़ें :TSPC को झटका, 13 वॉकी-टॉकी सेट के साथ दो धराये
इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया की मस्ती, ईशान-शार्दुल का फनी डांस वायरल
इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा : खाई में गिरी गाड़ी, 13 की मौत
इसे भी पढ़ें : दोस्त को मारा इतना छुरा कि कांप गई रूह, प्राइवेट पार्ट भी काटा












