Hazaribagh(Sunil Sahu) : NTPC पकरी बरवाडीह द्वारा संचालित कोचिंग सेंटर रंग ला रहा है। बड़कागांव प्रखंड के जुगरा गांव में स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जैक बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले दसवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से पास कर एक नया कीर्तिमान रचा है। 88.40% के साथ गौरव कुमार कोचिंग संस्थान में प्रथम स्थान पर रहे, वहीं सुजीत कुमार 85.40% के साथ में दूसरे स्थान पर रहे जबकि अर्जुन कुमार 85% हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। कुल 19 छात्र-छात्राओं ने दसवीं की परीक्षा दी और सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
इस सफलता पर कोचिंग सेंटर के संचालक रामदुलार साव ने NTPC पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना को धन्यवाद दिया और बच्चों को सफलता पर बधाई दी। पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के नैगम सामाजिक दायित्व और आर एण्ड आर विभाग के उपमहाप्रबंधक अजीत कुमार एवं संजीत कुमार सेनापति तथा वरिष्ठ प्रबंधक कमलाराम रजक ने के सफलता पर खुशी जाहिर की और बच्चों को बधाई दी साथ ही अधिकारियों ने यह भी कहा कि NTPC आगे भी संस्थान को मदद करता रहेगा।
इसे भी पढ़ें : सुगनीबासा में ठनका मचा गया तबाही… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : मोरहाबादी मैदान में म’र्डर, हरकत में पुलिस…
इसे भी पढ़ें : बाल सुधार गृह से दो बाल कैदी भागे…जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : UPSC ने जारी किया सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट
इसे भी पढ़ें : बालकनी से टपकते खू’न ने खोला भयानक राज, बीवी गई मायके….












