spot_img

सुगनीबासा में ठनका मचा गया तबाही… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamtada(Vijay Kumar) : भरी-दोपहर आई तेज आंधी-तूफान के बीच ठनका गिरने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई, वहीं आसमानी बिजली गिरने से दो बच्चे झुलस गये। इसमें एक की हालत गंभीर है। ठनका में जान गंवाने वाली महिला का नाम पाखु टुडू बताया गया। उसके पति का नाम सनातन हेम्ब्रम है। वह सुगनीबासा गांव में रहते हैं। बागडेहरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वहीं विक्रमपुर गांव के मुखिया भी मृतिका के घरवाले से मिले और उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्हें हर संभव मदद दी जायेगी। इस हादसे के बाद गांव के लोग बेहद दुखी थे।

गांव के कुछ लोगों ने बताया कि आज दिन के 3 बजे के करीब अचानक आंधी और बारिश शुरू हो गई। इसी दरम्यान ठनका गिरा। यह ठनका एक महुआ पेड़ के नीचे कोचड़ा चुन रही महिला पाखु टुडू के पास गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। वहां एक बच्ची और 2 अन्य बच्चे भी मौजूद थे। आसमानी बिजली गिरने से दोनों बच्चे झुलस गये। दोनों को जल्दबाजी में पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। कुछ लोगों ने बताया कि तेज आंधी और बारिश बमुश्किल 4 से 5 मिनट ही हुई, पर तबाही मचा गई।

इसे भी पढ़ें : मोरहाबादी मैदान में म’र्डर, हरकत में पुलिस…

इसे भी पढ़ें : बाल सुधार गृह से दो बाल कैदी भागे…जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : UPSC ने जारी किया सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट

इसे भी पढ़ें : इस मामले से शुरू हुआ नए झारखंड हाईकोर्ट का पहला दिन…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत से मिले CCL के MD… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...