spot_img

मोरहाबादी मैदान में म’र्डर, हरकत में पुलिस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी ग्राउंड के नजदीक एक शख्स की हत्या कर दी गई। लगभग 40 साल के इस शख्स की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी डेड बॉडी मोरहाबादी मैदान स्थित म्यूजियम के ठीक सामने मिली। मृतक के गले में गमछा लपेटा हुआ था। आशंका है कि गला घोंट कर उसकी हत्या की गई है। हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही थी। फुटेज से पुलिस को कोई क्लू नहीं मिल पाया है। पुलिस आसपास के घरों में लगे CCTV फुटेज को भी खंगाल रही है। मारे गये शख्स की पहचान कराने के लिहाज से आसपास से बुलाकर कई लोगों को डेड बॉडी दिखाई गई, पर किसी ने पहचान नहीं की है। घटना की खबर पाकर मौके पर रांची के सिटी DSP दीपक कुमार और लालपुर की थानेदार ममता कुमारी पहुंची थी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को वहां के कुछ लोगों ने बताया कि जहां पर यह शख्स मारा गया, वहां देर रात तक संदिग्ध चेहरों का जमावड़ा लगा रहता है। कभी-कभी पुलिस अड्डेबाजी कर रहे लोगों को खदेड़ती भी है, पर गश्ती दल के जाने के बाद ही वापस अड्डाबाजी शुरू हो जाती है। म्यूजियम के आसपास भी अक्सर गलत काम होते रहता है। पुलिस को इस मसले को गंभीरता से लेने की जरूरत है। बीते साल मोरहाबादी मैदान में ही गैंगवार में एक कुख्यात अपराधी मारा गया था। तब रांची पुलिस फौरी कार्रवाई करते हुये वहां लगने वाले सभी ठेले-खोमचें और सब्जी बेचने वाले को हटा दिया था। अब मैदान विरान से लगता है।

इसे भी पढ़ें : बाल सुधार गृह से दो बाल कैदी भागे…जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : UPSC ने जारी किया सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट

इसे भी पढ़ें : इस मामले से शुरू हुआ नए झारखंड हाईकोर्ट का पहला दिन…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत से मिले CCL के MD… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : झारखंड में गोधन न्याय योजना शुरू, क्या बोल गये मंत्री बादल… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...