चाईबासा : सड़क हादसे में काल के गाल में समा गये एनएसजी कमांडो पोरेश बिरूली। इन्हें एक ट्रक ने रौंद डाला। इस हादसे में कमांडो के ममेरा भाई राजा तियु की भी मौत हो गई। लगभग 31 साल के एनएसजी कमांडो पोरेश तीन दिन की छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। उनका घर चाईबासा के सदर थाना क्षेत्र के डिलियामार्चा गांव में है। कमांडो पोरेश देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे। एक साथ दो नौजवान भाईयों की मौत ने सबको अंदर से हिलाकर रख दिया। कमांडो की पत्नी झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) में प्रोग्राम ऑफिसर है। कमांडो की एक 7 और एक 4 साल की बेटी है। पिता के साये से वंचित होने वाली बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सबसे बुरा हाल उनकी पत्नी का है। दीपावली की रात हुये इस हादसे की जानकारी गांव वालों को आज सुबह मिली। मिली जानकारी के अनुसार पोरेश गुरुवार की शाम को 3 दिन की छुट्टी पर घर पहुंचे थे। परिवार के सभी लोग बहुत खुश थे। बच्चों के साथ पटाखे भी फोड़े। इसके बाद अपने ममरे भाई के साथ बाइक से किसी दोस्त से मिलने निकल गये। इसी दौरान रात 10 से 11 के बीच चाईबासा रेल ओवर ब्रिज के पास सड़क हादसा हो गया। बाइक पर सवार दोनों को तेज रफ्तार एक ट्रक ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से कुछ देर पहले यानी रात 10 बजे के करीब कमांडो की उनकी पत्नी से फोन पर बातें हुई। तब उन्होंने कहा कि कुछ देर में घर लौटते हैं। पूरी रात घर नहीं लौटे। सुबह हादसे की जानकारी मिली। लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि नो इंट्री में ट्रक कैसे घुसा।
इसे भी पढ़ें : जुआ खेलते-खेलते खेलने लगे खूनी खेल, 2 मरे, 3 गंभीर
इसे भी पढ़ें : लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात NSG कमांडो की चाईबासा में मौत, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : घोर महापाप : बालगृह में पेशाब लगते ही चीखने-चिल्लाने लगती है लड़कियां, देखें क्यों…(VIDEO)
इसे भी पढ़ें : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)












