spot_img

“अब वक्त आ गया है कि मोहल्ले की किराना दुकानों को डिजिटल स्टोर्स में बदला जाए”

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

NEW DELHI: रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स के डायरेक्टर ईशा अंबानी और आकाश अंबानी ने छोटे व्यवसायों को देश की रीढ़ बताया। ईशा अंबनी ने कहा कि महामारी ने बिजनेस करने के तरीकों को बदल दिया है। अब वक्त आ गया है कि मोहल्ले की किराना दुकानों को डिजिटल स्टोर्स में बदला जाए। आकाश अंबानी ने रिलायंस से जुड़े 30 हजार रिटेल विक्रेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि रिटेल सेक्टर में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के स्टोर्स के लिए स्थान है। ईशा और आकाश अंबानी फेसबुक के कार्यक्रम फ्यूल फॉर इंडिया 2021 कार्यक्रम में वर्चुअली भाग ले रहे थे।

डिजिटल खरीदारी एक संदेश भेजने जैसा

चीफ बिजनेस ऑफिसर, मेटा (फेसबुक) मार्ने लेविन के एक सवाल के जवाब में ईशा अंबानी ने कहा “हमारे पिता मुकेश अंबानी का विजन था कि लाखों छोटे खुदरा विक्रेताओं को जियो और जियोमार्ट के माध्यम से डिजिटली सक्षम बनाया जाए। हम उनके विजन को साकार करने के एक कदम और करीब आ गए हैं। आकाश और मेरे लिए यह व्यक्तिगत रूप से बहुत महत्वपूर्ण है” जियोमार्ट और व्हाट्सऐप की पार्टनरशिप पर टिप्पणी करते हुए आकाश अंबानी ने कहा  “व्हाट्सएप के माध्यम से जियोमार्ट पर डिजिटल खरीदारी अब एक संदेश भेजने जैसा है। यह वास्तव में उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल खरीदारी में एक क्रांति है।“

व्हाट्सएप पर जिओ का रिचार्ज करना बेहद सरल

मार्ने  ने जियो के मजबूत ग्राहक आधार और किफायती सेवाओं की प्रशंसा करते हुए सवाल पूछा कि व्हाट्सएप के माध्यम से जियो मोबाइल रिचार्ज कैसे काम कर रहा है। सवाल के जवाब में आकाश अंबानी ने कहा कि व्हाट्सऐप पर जियो का रिचार्ज करना बेहद सरल है, यह एक दो चरणों में ही पूरा हो जाता है। इसने जियो उपभोक्ताओं के जीवन को आसान बना दिया है। ईशा ने वृद्ध नागरिकों का हवाला देते हुए कहा कि वृद्ध नागरिकों के लिए कभी-कभी बाहर जाना मुश्किल हो सकता है ऐसे में व्हाट्सएप के माध्यम से जियो रिचार्ज  बेहद सुविधाजनक साबित हो रहा है।

बता दें कि फ्यूल फॉर इंडिया 2021 दरअसल साक्षात्कारों की एक श्रृंखला है, जिसमें फेसबुक के अधिकारी देश की तमाम जानी-मानी हस्तिओं के इंटरव्यू कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :Miss Universe 2021 हरनाज के साथ धोखाधड़ी, जानिये क्या है मामला

इसे भी पढ़ें : ऐ बप्‍पा बैंक गये भी नहीं, नाम से निकल गई कीमती कार, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मंडप में ही चप्‍पल से कूटा गये दूल्‍हे राजा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : नाम चेंज कर दिये, 60 साल पक्‍का, सुनें क्‍या बोले शिक्षा मंत्री…

इसे भी पढ़ें :  दुखद : हेलिकॉप्टर हादसे में घायल कैप्‍टन वरूण सिंह का निधन

इसे भी पढ़ें : देशी-परदेशी के प्‍यार में कांटा बने सरकारी बाबू, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :  बैंकों में 41000 से ज्यादा पद खाली, जल्द करें आवेदन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...