Ranchi : झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाये रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिये रांची प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। रांची के सदर SDO कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-163 के तहत रांची के पांच परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है। वहीं, रांची के DCमंजूनाथ भजन्त्री और पुलिस कप्तान राकेश रंजन के संयुक्त आदेश पर परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
14 जून को लागू रहेगी विशेष पाबंदी
यह आदेश 14 जून 2026 को सुबह 7.00 बजे से अपराह्न 4.00 बजे तक प्रभावी रहेगा। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 को देखते हुये यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन को आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ जुटाकर या अन्य गतिविधियों के जरिये विधि-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं।
क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित?
निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निम्न गतिविधियों पर रोक रहेगी—
▶ पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का एक स्थान पर एकत्र होना (सरकारी ड्यूटी और शवयात्रा को छोड़कर)
▶ किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग
▶ बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम, बारूद जैसे हथियार लेकर चलना
▶ लाठी-डंडा, तीर-धनुष, भाला, गड़ासा जैसे पारंपरिक हथियार लेकर घूमना
▶ किसी भी प्रकार की सभा, बैठक या प्रदर्शन आयोजित करना
इन परीक्षा केंद्रों पर लागू रहेगा आदेश
रांची शहर के निम्न पांच परीक्षा केंद्रों के आसपास यह निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी—
🔹 सेंट पॉल्स कॉलेज, चर्च रोड
🔹 सेंट जॉन्स हाई स्कूल, करबला टैंक रोड
🔹 राम टहल चौधरी हाई स्कूल (हिंदी माध्यम), बूटी
🔹 सेंट मार्गरेट्स गर्ल्स हाई स्कूल, चर्च रोड
🔹 सेंट ऐन्स इंटरमीडिएट कॉलेज, पुरुलिया रोड
इसे भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुआ E85 फ्यूल, पेट्रोल से सस्ता…. जानें
इसे भी पढ़ें : अब इन्हें साल में केवल 4 सिलिंडर पर मिलेगी सब्सिडी…
इसे भी पढ़ें : ममता के किले में बड़ी दरार! बंगाल में भूचाल…
इसे भी पढ़ें : भारत की ऐतिहासिक जीत, डेब्यू स्टार मानव सुथार ने लूटी महफिल…
इसे भी पढ़ें : 25 से 30 जून के बीच राजधानी पहुंच सकता है मानसून, कहीं बारिश तो कहीं लू का डबल अटैक…









