USA मेड पिस्टल से देवांशु साहा पर चली थी गो*ली, जानें क्यों हुआ था अटैक

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh (Pawan Thakur) : देवांशु साहा की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने के मामले में रामगढ़ पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में गोलू कुमार वर्मा, मिलन तुरी, ध्रुव उरांव और सुरज साव शामिल है। इनकी उम्र 19 से 23 साल के बीच है। गिरफ्तार सभी लोग कुख्यात पांडेय गिरोह के सदस्य हैं। यहां याद दिला दें कि बीते 18 दिसंबर को बिजुलिया रेलवे ओवर ब्रिज के पास कुछ बदमाशों ने देवांशु साहा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी। उस वक्त देवांशु अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इस हमले में देवांशु गंभीर रूप जख्मी हो गये थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार उनको अभी तक होश नहीं आया है। मुंबई के एक अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा है। गोलीबारी की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

SIT का हुआ था गठन

इस वारदात को रामगढ़ के पुलिस कप्तान पियुष पांडेय ने काफी गंभीरता से लिया था। हमलावरों को दबोचने के लिए SIT का गठन किया गया। टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी रामगढ़ एसडीपीओ केक रजक को दी गई। गठित टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया। लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इसी दरम्यान 4 अपराधी रामगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ गये। कड़ाई से पूछताछ करने पर सभी में अपना जुर्म कबूल कर लिया। वहीं इस कांड में शामिल अपने अन्य साथियों के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया। मेन शूटर मिलन तुरी का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी जेल जा चुका है।

एक्सटॉर्शन मनी देने से कर दिया था इनकार

पुलिस को दिए अपने बयान में खुलासा किया कि देवांशु साहा से एक्सटॉर्शन मनी की डिमांड की गई थी, जो वह देने से इनकार कर दिया था। इस वजह से उसपर हमला किया गया था। हमलावरों की निशानदेही पर वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल किये गये हथियार को बरामद कर लिया गया। जब्त हथियारों में एक मेड इन USA 7.65 ऑटोमैटिक लोडेड पिस्टल, पांच गोलियां, सात स्क्रीन टच और की पैड मोबाइल फोन, काली रंग की एक पल्सर बाइक और काले रंग का पिट्ठु बैग शामिल है। ये हथियार कुजु ओपी इलाके के आराकाटा सात नंबर कालोनी में रखे गये थे।

हमलावरों को धर दबोचने में रामगढ़ थानेदार रघुनाथ सिंह, सब इंस्पेक्टर प्यारे हसन, सोनु कुमार, शशि प्रकाश और ट्रैफिक थाना के एसआई अफजल अंसारी की सराहनीय भुमिका रही।

देवांशु साहा

इसे भी पढ़ें : पति के सामने देवर से इश्क का भयानक अंजाम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो

spot_img

Related articles:

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...