रांची : सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं। डीजीपी एमवी राव ने ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस को पब्लिक फ्रेंडली बनने का निर्देश दिया। डीजीपी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी आम जनता के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाएं, ताकि जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े। साथ ही उन्होंने थानों एवं पिकेटों में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को दिये गये साप्ताहिक अवकाश में आ रही बाधाओं एवं परेशानियों के निष्पादन के निर्देश दिए।
इसे भी पढ़ें : Bihar जा रही 1150 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त
डीजीपी बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी डीआईजी, एसएसपी और एसपी के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में डीजीपी ने अवैध नशीले पदार्थ, शराब, अवैध हथियार, अपराधियों के सत्यापन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तथा साईबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। साथ अपराध और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसे भी पढ़ें : पहले हत्या कर शव छुपाया, गांव वालों को बताई कहानी, फिर…
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में अजय कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, झारखण्ड, अनिल पाल्टा, अपर पुलिस महानिदेशक, अपअनुवि, प्रशांत सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, रेल, मुरारी लाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक, विशा, झारखण्ड, नवीन कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, झारखण्ड, सुमन गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन, प्रिया दूबे, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, झारखण्ड, साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड, अखिलेश कुमार झा, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, झारखण्ड, ए. विजयालक्ष्मी, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कार्मिक, झारखण्ड,पुलिस उप-महानिरीक्षक, रेल, झारखण्ड एवं अनूप बिरथरे, पुलिस उप-महानिरीक्षक, बजट, झारखण्ड मौजूद रहे।










