पहले हत्या कर शव छुपाया, गांव वालों को बताई कहानी, फिर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गुमला : पहले अधेड़ व्यक्ति की हत्या की, फिर उसके शव को एक गड्ढे में छुपा दिया। इसके बाद हत्या की बात खुद ही गांव वालों को बताई। फिर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक की पहचान गुर्दाकोना टोला निवासी नेहरू कोरवा (50) के रूप में की गई। दोनों आरोपी बंधकोना टोला के रहने रमेश कोरवा (22) और जगदीश कोरवा (19) भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनकी निशानदेही पर ही पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।

इसे भी पढ़ें : सौतेली मां से Mobile के लिए मांगे 10 हजार रुपये, नहीं मिला तो…

पहाड़ के नीचे गड्ढे में छुपाया था शव

यह वाकया हुआ है गुमला के जारी थाने के धोबारी गांव में। यहां के उरईकोना पहाड़ के नीचे से अधेड़ का शव बरामद किया गया। आरोपियों ने सोमवार को अधेड़ की हत्या कर पहाड़ के नीचे एक गड्ढे में छिपा दिया था। हत्या की वजह अबतक स्पष्ट नहीं है। हालांकि आरोपियों का कहना है कि अधेड़ उन्हें हमेशा मारने की धमकी दिया करता था। इसलिए उन्होंने अधेड़ की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : रांची में सेवा सदन के पास छत से कूद गया युवक, और फिर…(Video)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...

दनुआ घाटी में फिर चीखी रफ्तार, पलभर में…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की दनुआ घाटी आज फिर...

लाइन होटलों में पुलिस की रेड…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण थाना क्षेत्र के लाइन होटलों...