spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

SSC :  4726 पदों पर होगी नियुक्ति, 15 दिसंबर तक करें आवेदन

Date:

spot_img
spot_img

उम्मीदवार को 12 वीं पास होना जरूरी

कोहराम लाइव डेस्क : कर्मचारी चयन आयोग यानी स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा हर वर्ष कराई जाने वाली सीएचएसएल(CHSL) परीक्षा 2020 के माध्यम से विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में  4726 पदों पर नियुक्ति होनी है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।15 दिसंबर तक आवेदन करना है। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में 12वीं उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आयोग द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2020 निर्धारित है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आयोग की वेबसाइट, ssc.nic.in पर विजिट करके ऑनलाइन अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं।

केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में होगी नियुक्ति

आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2020 के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या की घोषणा कर दी है।विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में कुल 4726 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें कि एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2020 के लिए नोटिफिकेशन 6 नवंबर 2020 को जारी किया गया था और आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।

इसे भी पढ़ें :पत्नी संग रंगरेलियां मनाने पर प्रेमी को टोका तो चाकू घोंपकर मार डाला

संचार मंत्रालय में 3181 रिक्तियां

आयोग द्वारा जारी एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2020 वेकेंसी लिस्ट के अनुसार संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सबसे अधिक 3181 रिक्तियां हैं। ये रिक्तियां पीए और एसए पदों के लिए हैं। इसके बाद रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नौसेना मुख्यालय के लिए 231 रिक्तियां हैं। पदों के अनुसार रिक्तियां देखें तो पीए और एसए पदों के लिए सबसे अधिक 3181 रिक्तियां हैं और जेएसए/एलडीसी/जेपीए के लिए 1538 रिक्तियां और डाटा इंट्री ऑपरेटर के लिए 7 रिक्तियां हैं।

इसे भी पढ़ें :Girlfriend मिलने नहीं आई तो होटल के पांचवें तल्ले से कूदा, मौत

8 दिसंबर को ही एक अन्य नोटिस

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2020 वेकेंसी लिस्ट जारी करने के साथ ही आयोग ने 8 दिसंबर 2020 को ही एक अन्य नोटिस जारी करते हुए परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन जल्द से जल्द सबमिट करने की अपील की है। आयोग के नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों को आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना शीघ्र ही आवेदन कर लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें :NEET 2021 को रद्द करने की कोई योजना नहीं : रमेश…

इसे भी पढ़ें :

भारतीय डाक में ड्राईवर बनने का बेहतरीन मौका, सैलेरी ₹63,200 तक…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों...

झारखंड में 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका… जानें डिटेल्स

Ranchi : झारखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर...

सेना दे रही है पेड इंटर्नशिप, ₹75 हजार तक मिलेगा स्टाइपेंड…

Kohramlive : देश सेवा और आधुनिक तकनीक की दुनिया...

₹64 हजार तक सैलरी पाने का बढ़िया मौका, कल से आवेदन शुरू…

Kohramlive : सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख...

परीक्षाओं पर बड़ा फैसला, लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल

Kohramlive : भारी हंगामे के बीच सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: