spot_img
spot_img

अब बैकों में इमेज आधारित चेक सिस्‍टम होगा लागू, जानें RBI ने क्‍या दिया निर्देश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : विभिन्‍न कामों में चेक से भुगतान करने वालों के लिए खुशखबरी। देश के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने निर्देश दिया है कि सभी बैंक अपनी सभी शाखाओं में इमेज आधारित चेक ट्रंकेशन सिस्टम (Cheque Truncation System-CTS) को 30 सितंबर 2021 तक लागू करें।

इसे भी पढ़ें :चोरों ने पहले बैठकर दुकान में पीया गांजा, फिर उड़ा ले गए इतने रूपए

चेक क्‍लीयरेंस के काम में आएगी तेजी

रिजर्व बैंक के इस निर्णय से बैकों में चेक क्लीयरेंस क काम में तेजी आएगी। इसका फायदा बैंक के ग्राहकों को होगा। अभी करीब 18 हजार बैंक शाखाएं हैं, जहां कोई औपचारिक क्लियरिंग व्यवस्था नहीं है। पिछले महीने ही रिजर्व बैंक ने पूरे देश में CTS सिस्टम के दायरे में देश के सभी बैंकों की शाखाओं को लाने की घोषणा की थी। चेक क्लियरेंस के लिए CTS का इस्तेमाल 2010 से हो रहा है। फिलहाल ये 1.5 लाख शाखाओं में है।

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में फंदे पर झूलती मिली शिक्षिका की लाश, अगले महीने होने वाली थी शादी

क्या है चेक ट्रंकेशन सिस्टम

चेक ट्रंकेशन सिस्टम दरअसल चेक को क्लीयर करने का एक ईजी प्रोसेस है। पहले जहां चेक को फिजिकली एक जगह से दूसरी जगह भेजा जाता था, अब चेक ट्रंकेशन सिस्टम के तहत इसे इलेक्ट्रॉनिक फोटो  के जरिये अदाकर्ता शाखा को भेज दिया जाता है। इसमें सभी जरूरी जानकारियां जैसे MICR, तारीख प्रस्तुति की तारीख, प्रस्तुत करने वाले बैंक का ब्योरा उपलब्‍ध होता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...