गढ़वा : मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की। समाहरणालय में आयोजित बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को लक्ष्य अनुरूप उसे पूर्ण करने का निर्देश भी दिया।
वन विभाग की समीक्षा के क्रम में आयुक्त ने जो भी योजनाएं वन भूमि में प्रस्तावित है नियमानुसार उसका नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देने की बात कहीं। उन्होंने धुरकी प्रखंड के बालचौरा पुल जो कि वन भूमि क्षेत्र में आता है, अंचलाधिकारी धुरकी को इसकी जांच कर 20 मार्च तक अनुमंडल पदाधिकारी को रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
आयुक्त ने कहा कि जिले में कृषि को बढ़ावा देना तथा किसानों को रोजगार से जोड़ना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। आयुक्त ने लघु सिंचाई विभाग के पदाधिकारी को सभी जल स्रोतों की सूची जिला कृषि पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने जिले में मत्स्य व्यवसाय को भी बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला मत्स्य पदाधिकारी को फ्रेश- फिश- स्टॉल शुरू करने का निर्देश दिया तथा इसका वृहद प्रचार प्रसार करते हुए मछुआरों से वहां सुबह-सुबह ताजी मछलियों का स्टॉल लगाने की बात कही ताकि जिले में मत्स्य व्यवसाय को भी बढ़ावा दिया जा सके।
बैठक में ये रहे उपस्थित
उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक, उप विकास आयुक्त गढ़वा सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी वन प्रमंडल दिलीप यादव, जिले के विभिन्न प्रखण्ड व अंचल से आए प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचलाधिकारी, समाहरणालय के कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : मधुपुर उपचुनाव का ऐलान, 17 अप्रैल को मतदान, 02 मई को परिणाम
इसे भी पढ़ें : बिना दर्शकों के होंगे 3 टी-20 मैच, जानें कब मिली जानकारी










